Categories: Faridabad

विद्यालय में पढ़ाने के साथ-साथ, किसी भी काम में कम नहीं है राजकीय विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षक


आज महामारी काल में फरीदाबाद में बड़े-बड़े समाजसेवी जहां कोविड-19 से पीड़ित मरीजों के लिए ना कोई अपनी क्षमता के अनुसार सहायता कर रहे हैं वहीं राजकीय माध्यमिक विद्यालय भतोला के विज्ञान अध्यापक श्री राजेश सिंह की अपील पर फरीदाबाद में कार्यरत राजकीय शिक्षकों ने श्री श्याम सुंदर जोकि तक्षशिला सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 3 में अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं,

के खाते में पेटीम व यूपीआई की मदद से 133651 रूपये जमा कराये।श्री श्याम सुंदर जी कोरोना से पीड़ित होने के कारण क्यू आर जी हॉस्पिटल फरीदाबाद में वेंटिलेटर पर है और उनके घर में छोटे-छोटे बच्चे हैं कमाने वाला कोई नहीं है। ऐसे में इलाज के लिए पैसों की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी।

विद्यालय में पढ़ाने के साथ-साथ, किसी भी काम में कम नहीं है राजकीय विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षक


श्री राजेश सिंह ने बताया कि उनके पास उनके परम मित्र श्री सुखविंदर सिंह जो कि राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल तिगांव में कार्यरत है ।उनका फोन मेरे पास आया और उन्होंने श्री श्याम सुंदर जी की आर्थिक मदद करने के लिए प्रयास करने को कहा तो श्री राजेश सिंह ने अपने अध्यापक साथियों व कुछ समाजसेवियों की मदद से कल दिनांक 31 मई से एक जून तक श्री श्याम सुंदर जी के खाता में पेटीएम व यूपीआई के माध्यम से लगभग ₹133651 जमा करा दिए।


इस मौके पर श्री देवेंद्र गौड जेबीटी अध्यापक,राजकीय प्राथमिक पाठशाला ऊंचा गांव ने हमें बताया कि आज राजकीय विद्यालयों में कार्य करने वाले शिक्षक पढ़ाई के साथ-साथ समाज के हित में चलने वाले कार्यों में कहीं भी पीछे नहीं है और इस नेक कार्य को करने के लिए उन्होंने विशेष रूप से श्री राजेश सिंह विज्ञान अध्यापक राजकीय माध्यमिक विद्यालय भतौला व श्रीमती ममता शर्मा कॉमर्स प्राध्यापिका, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल फरीदपुर व सभी अध्यापक साथियों का आभार व्यक्त किया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

3 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago