Categories: Politics

लीज की दुकानों को फ्रीहोल्ड करने पर व्यापार मंडल फरीदाबाद ने सीएम से मुलाकात कर जताया आभार

फरीदाबाद। लीज की दुकानों को फ्रीहोल्ड करने पर फरीदाबाद व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया। व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया के नेतृत्व में गए व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने हरियाणा भवन दिल्ली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की।

इस अवसर पर बडख़ल विधानसभा क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा भी मौजूद थीं। सभी व्यापारियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए लीज की दुकानों को फ्रीहोल्ड करने पर खुशी जताते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया से पूछा कि यह समस्या कब से चली आ रही थी।

लीज की दुकानों को फ्रीहोल्ड करने पर व्यापार मंडल फरीदाबाद ने सीएम से मुलाकात कर जताया आभार

तब भाटिया ने उन्हें बताया कि जब से फरीदाबाद में दुकानों को लीज पर दिया गया था, तभी से उन्हें फ्रीहोल्ड करने की मांग चली आ रही थी। वह इसके लिए तमाम राजनैतिक दलों की सरकारों से मांग करते आ रहे हैं। लगातार संघर्ष करने के बावजूद किसी भी दल की सरकार ने उनकी इस मांग को पूरा नहीं किया।


पंरतु खुशी की बात है कि भाजपा सरकार ने उनकी इस मांग को सुना और उसे तत्काल रूप से पूरा भी किया। इसके लिए वह फरीदाबाद के व्यापारियों की ओर से सीएम का आभार जताते हैं। जगदीश भाटिया ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा से व्यापारी वर्ग की समस्याओं का समाधान किया है। लीज की दुकानों के फ्रीहोल्ड होते ही फरीदाबाद के हजारों व्यापारियों को इसका लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर विधायक सीमा त्रिखा ने भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की यह मांग कई वर्षों से लंबित थी, जिसे मनोहर सरकार ने पूरा किया है। इसके लिए वह अपने क्षेत्र की ओर से भी सीएम का आभार जताती हैं।


सीएम से मुलाकात करने के लिए गए प्रतिनिधि मंडल में ओल्ड फरीदाबाद मार्केट के प्रधान नीरज मिगलानी, जवाहर कालोनी मार्केट के प्रधान नीरज भाटिया, व्यापार मंडल के पदाधिकारी वेदप्रकाश कुकरेजा, व्यापार मंडल के महासचिव बंसी कुकरेजा, राम जुनेजा, मोहन सिंह भाटिया, कंवल खत्री, बल्लभगढ़ मार्केट के प्रधान प्रेम खटटर, पार्षद मनोज नासवा,पवन भाटिया एवं देवेंद्र भी मौजूद थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago