तंबाकू दिवस के मौके पर चलाया गया जागरूकता अभियान, पुलिसकर्मियों को दी गई तंबाकू से दूर रहने की हिदायत

पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह के दिशा निर्देश पर एवं पुलिस उपायुक्त मुख्यालय डॉ अर्पित जैन के नेतृत्व में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डॉक्टरों की टीम ने पुलिस कर्मियों को तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी है।

इस दौरान सभी डीसीपी, एसीपी, थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज, सीआईए यूनिट प्रभारी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

तंबाकू दिवस के मौके पर चलाया गया जागरूकता अभियान, पुलिसकर्मियों को दी गई तंबाकू से दूर रहने की हिदायत

डॉक्टर सचिन शर्मा एवं डॉक्टर दीपांजन कैंसर स्पेशलिस्ट (अपोलो हॉस्पिटल) ने बताया कि तंबाकू की लत सबसे गंदी लत है। जिसके चलते लोग कई गंभीर बीमारियों को न्योता देते हैं।

धूम्रपान करने से न केवल हमारे फेफड़ों में हानि होती है बल्कि इससे दिल की भी बीमारी होती है। साथ साथ यह हमारे मस्तिष्क पर भी बुरा प्रभाव डालता है।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सिगरेट में करीब 4000 रसायनिक तत्व होते हैं जो कि शरीर के लिए बहुत ही हानिकारक होते हैं।

उन्होंने तंबाकू का उदाहरण देते हुए बताया कि तंबाकू में सिगरेट, सिगार, बीड़ी, हुक्का, खैनी, गुटखा, पान मसाला इत्यादि चीजें आती है।

डॉक्टरों की टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि अगर किसी व्यक्ति को तंबाकू की लत लग जाती है तो वह आसानी से इससे छुटकारा पा सकते हैं। सबसे पहले उनको ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ पीते रहना है।

तंबाकू की लत छोड़ने के लिए अल्कोहल, चाय, काफी, जैसी चीजों से दूरी बनानी है।

लंच और डिनर के बाद जब तंबाकू सेवन करने का दिल करे तो मिंट टी या पेपरमींट कैंडी का इस्तेमाल करें। अपनी जीवनशैली में व्यायाम को शामिल करें।

अपने परिजनों को एवं यार दोस्तों को बोले कि उनके सामने धूम्रपान ना करें। घर में रखी चीजें जैसे एस्ट्रे इत्यादि को छुपा दे। दृढ़ निश्चय ही किसी भी लत को छुड़ाने में सबसे बड़ा हथियार है।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि तंबाकू हमारे मस्तिष्क, मुंह, दिल, स्किन, फेफड़े, मसल्स पर बुरा प्रभाव डालते हैं।

डॉक्टर अर्पित जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आज तंबाकू दिवस पर सभी पुलिसकर्मियों को तंबाकू के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया है ताकि पुलिसकर्मी तंबाकू की लत से दूर रहें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

उन्होंने बताया कि जैसा कि विदित है अभी वायरस फैला हुआ है उसमें तो तंबाकू का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए और भी हानिकारक होता है। तंबाकू हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को कमजोर करता है जिससे कई गंभीर बीमारियां हमारे शरीर को जकड़ लेती है।

तंबाकू का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है इसे कभी नहीं करना चाहिए और अगर किसी को लत लग गई है तो उसे तुरंत छोड़ देना चाहिए।

डॉक्टर अर्पित जैन ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य है कि पुलिस कर्मियों को इस लत से दूर रखा जाए और अगर किसी पुलिसकर्मी को तंबाकू सेवन करने की लत लग गई है तो तंबाकू सेवन करने की लत को छुड़ाया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago