Categories: CrimeFaridabad

पति पत्नी के झगड़े में ससुर की गई जान, दो महिला सहित 5 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज

फरीदाबाद: कहते हैं जहां दो बर्तन होते हैं वह खड़ते तो है ही ऐसा ही एक रिश्ता पति पत्नी के बीच होता है। अगर दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होती है, तो वह बढ़ती भी है। लेकिन उस कहासुनी को अपने तक रखने में ही उनकी भलाई होती है।

रविवार को सेक्टर 62 के रहने वाले पवन व उनकी पत्नी नीलम के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होगा। इस बात को खत्म करने की बजाए नीलम ने बात को बढ़ाते हुए अपने मायके में फोन कर के झगड़े की बात को बताया।

पति पत्नी के झगड़े में ससुर की गई जान, दो महिला सहित 5 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज

जिसके बाद नीलम के मायके वालों ने उसके ससुराल में आकर पति पवन के साथ मारपीट करने लगे। तभी पवन के पिता अतर सिंह बीच बचाव करने के लिए उनके बीच में आ गए और नीलम के मायके वालों ने उनके पिता के साथ भी मार पिटाई करनी शुरू कर दी। जिसकी वजह से पवन के पिता अतर सिंह मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

थाना आदर्श नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पवन व उसकी पत्नी नीलम के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। जिसके बाद नीलम ने झगड़े की बात अपने मायके वालों को बता दी। नीलम के मायके वाले दिल्ली बदरपुर बॉर्डर के पास रहते हैं। झगड़े की बात सुनकर नीलम के मायके वाले नीलम के ससुराल में आकर उसके पति पवन के साथ मार पिटाई करने लगे।

जब पवन के साथ मार पिटाई कर रहे थे तब पवन के पिता अतर सिंह व मां बीच-बचाव करने के लिए आ गए। तभी नीलम के मायके से आए उमंग, अभिषेक और संजय ने पिता अतर सिंह को मारना शुरू कर दिया जिससे वह नीचे गिर गए।

उसके बाद तीनों आरोपी पिता अतर सिंह को पीटते रहे। मकान में शोर होने पर आसपास के लोग आ गए। जिन्हें देखकर आरोपी वहां से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल पिता अतर सिंह को उपचार के लिए तुरंत सेक्टर आठ स्थित निजी अस्पताल में लेकर गए।

जहां डॉक्टरों ने अतर सिंह को मृत घोषित कर दिया। एस एच ओ संदीप कुमार ने बताया कि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

जिसमें 2 महिलाएं भी शामिल है। आरोपियों के नाम नीलम की मां, मौसी, दो भाई उमंग व अभिषेक और चाचा संजय हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

4 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago