Categories: CrimeFaridabad

बच्चे की निष्छलता पड़ी चोर पर भारी, ₹500 रुपए की घूस भी सच बताने से ना रोक पाई

अगर हमें बच्चे से कोई काम निकलवाना पड़ता है, तो हम बच्चे को 10-20 रूपये देकर काम करवा लेते है। लेकिन कई बार कोई व्यक्ति कोई गलत काम कर रहा होता है, तो उसको छुपाने के लिए वह व्यक्ति बच्चे को पैसे देकर बोलता है कि इसके बारे में किसी को कुछ ना बताए।

ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद में भी देखने को मिला है। जिसमें चोर ने चोरी करने के बाद चोरी के पैसों में से ही 500 रूपये बच्चे को मुंह बंद करने के लिए दिए। संजय कालोनी सैक्टर 23 पुलिस चैकी से मिली जानकारी के अनुसार संजय काॅलोनी निवासी इरफान ने बताया कि वह चाय की दुकान चलाकर अपने परिवार को गुजर बसर करते है।

बच्चे की निष्छलता पड़ी चोर पर भारी, ₹500 रुपए की घूस भी सच बताने से ना रोक पाई

उन्होंने बताया कुछ दिन पहले उन्होनेे गांव वाले मकान को बेचा था। जिससे उनको करीब ढाई लाख रूपये मिले। इसके अलावा उनके पास कुछ रूपये पहले से रखे हुए थे। मेरे घर में करीब 4 लाख संदूक में रखे हुए थे। हर रोज की तरह 29 मई को भी वह अपनी चाय की दुकान पर काम के लिए गया हुआ था।

उस समय घर पर उनका बेटा मौजूद था। उनका बेटा गली में रहने वाले 13 साल के बच्चे के साथ दूसरी मंजिल पर उनके किराए के मकान पर खेल रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाले गोविंद के बेटा अरविंद उनके घर पर आया।

अरविंद ने पहले उनके बेटे को 10 रूपये देकर कहा कि वह दुकान से चीज लेकर आ जाओ। अरविंद ने उनके बच्चे से यह भी कहा कि उसके पैर में चोट लग रही है। इसलिए वह उसके साथ नहीं जा सकता है। जिसके बाद इरफान का बेटा चीज लेने के लिए दुकान पर चला गया।

लाॅकडाउन होने की वजह से पड़ोस की दुकान बंद थी। इसलिए वह दुसरी दुकान पर चला गया। तभी घर पर 13 साल का बच्चा खेल रहा था। तो उसने देखा कि अरविदं उनके घर के अंदर रखी संदूक का ताला तोड़ कर उसमें रखे 4 लाख रूपये चोरी करके ले गया।

जब अरविंद पैसे चोरी कर रहा था तब 13 साल के बच्चे ने देख लिया। उसके बाद अरविंद ने उसको चुप रहने के लिए 500 रूपये दिए और कहा कि इसके बारे में किसी को नहीं बताना है। जिसके बाद वह पैसे चोरी करके फरार हो गया। अगले दिन इरफान को मकान का किराया देना था।

तो उसने संदूक से पैसे निकालने के लिए गया। तो उसने देखा कि संदूक का ताला टूटा हुआ है और उसमें रखे 4 लाख रूपये चोरी करके ले गया। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इरफान ने बताया पुलिस के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है व कुछ पैसे भी बरामद कर लिए गए है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago