Categories: India

विद्यार्थी ध्यान दें: 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं रद्द, पीएम की बैठक में लिया गया फैसला, पढ़ें पूरी खबर

महामारी के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अध्यक्षता में हुई बैठक में एक अहम फैसला लिया गया है। सीबीएसई बोर्ड के 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है।

दरअसल, पीएम मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद यह फैसला लिया गया. केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि इस साल सीबीएसई की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा नहीं होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद इस फैसले की जानकारी दी.

विद्यार्थी ध्यान दें: 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं रद्द, पीएम की बैठक में लिया गया फैसला, पढ़ें पूरी खबर

पीएम मोदी ने कहा कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा न कराने का निर्णय किया गया है. पीएम मोदी ने कहा कि छात्रों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोपरि महत्वपूर्ण है और इससे कतई समझौता नहीं किया जा सकता.

बच्चों, अभिभावकों और अध्यापकों के अंदर की बेचैनी को खत्म करना जरूरी है. छात्रों को एग्जाम में प्रवेश के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए. कहा जा रहा है कि पिछले साल की तरह कुछ बच्चे परीक्षाएं देना चाहते हैं, ऐसा विकल्प सीबीएसई द्वारा बच्चों को उपलब्ध कराया जाएगा. जब इसके लिए अनुकूल माहौल बनेगा.


गौरतलब है कि इससे पहले दसवीं कक्षा के बोर्ड परीक्षाओं को भी रद्द कर दिया गया वहीं अब 12वीं की परीक्षाओं को भी रद्द कर दिया गया है। परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों के मन में काफी असमंजस की स्थिति देखने को मिल रही थी।

पिछले 1 वर्ष से ऑनलाइन क्लासेज के माध्यम से ही विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे थे जिसका असर बच्चों के मानसिक स्थिति पर भी देखने को मिल रहा था वहीं अब परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago