Categories: Faridabad

प्राणवायु की मारामारी के बीच इस बार फिर से शुरू हुई पेड़ों की कटाई, इस वर्ग ने जताई असहमति

दिल्ली- वडोदरा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्यों के लिए पेड़ों की कटाई एक बार फिर से शुरू हो गई है। इससे पहले भी एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए पेड़ों को काटा गया था जिसका पुरजोर विरोध भी हुआ जिसके बाद पेड़ काटने की बजाय ट्रांसप्लांट करने की बात कही थी परंतु समय के साथ यह ट्रांसप्लांट की योजना भी ठंडे बस्ते में चली गई।


दरअसल, दिल्ली वडोदरा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य अपने शुरुआती दिनों से ही चर्चा में बना हुआ है। महामारी संक्रमण से पहले एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य काफी जोरों शोरों हो रहा था परंतु महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते निर्माण कार्य को स्थगित कर दिया गया वहीं अब महामारी संक्रमण कमजोर हुआ है तो कार्य एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है।

प्राणवायु की मारामारी के बीच इस बार फिर से शुरू हुई पेड़ों की कटाई, इस वर्ग ने जताई असहमति

एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य को लेकर पुराने पेड़ों को काट दिया गया। इस बार पर्यावरण प्रेमियों ने एतराज जताया है। इस विषय में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता सौरभ राज्यपाल ने एचएसवीपी और एनएचएआई के अधिकारियों को नोटिस भी भेजा है। दिल्ली वडोदरा एक्सप्रेस वे को लेकर करीब 2500 पेड़ काटे जाने है वही हजार के करीब पेड़ों को काटा भी जा चुका है। यदि अवैध निर्माणों को तोड़ दिया जाता है इतने पेड़ों की बलि नहीं देनी पड़ती।


गौरतलब है कि एक्सप्रेस-वे के निर्माण को लेकर अभी तक फरीदाबाद बायपास से करीब हजार पेड़ों को काट दिया गया है जिसका फरीदाबाद के समाजसेवियों के द्वारा पुरजोर विरोध किया गया। शहर की कुछ समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा इस विषय में शिकायत भी की गई है ।

वही हाल ही में सेव फरीदाबाद ट्रस्ट के संस्थापक पारस भारद्वाज के द्वारा इस विषय में गृह मंत्री अनिल विज को ज्ञापन भी सौंपा गया है। एनआईटी के विधायक नीरज शर्मा तथा कनफेडरेशन ऑफ आरडब्लूए के द्वारा भी इस विषय में असहमति जाहिर की गई है वहीं अब एक बार फिर से पेड़ों की कटाई को शुरू कर दिया गया है जिसका विरोध एक बार फिर से शुरू हो गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago