रामदेव की वीडियो का विरोध करते हुए आज काली पट्टी पहनकर डॉक्टर करेंगे मरीज़ों का इलाज

आई एम ए हरियाणा के आह्वान पर फ़रीदाबाद के सभी डॉक्टर कल 2 जून को काली पट्टी पहनकर काम करेंगे व डिप्टी कमिश्नर को एक मेमोरेंडम पेश करेंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है की पिछले कुछ दिनों से बाबा रामदेव माडर्न मेडिसिन के डॉक्टरों के खिलाफ कई तरह की वीडियो में अलग-अलग बयान देकर उनका अपमान कर रहे हैं और ऐसा कह रहे हैं कि एलोपैथी एक दिवालिया और बेकार साइंस है।

उन्होंने ऐसा भी कहा है की मॉडर्न मेडिसीन के डॉक्टरों ने लाखों मरीजों को कोरोना का इलाज करते हुए मार दिया है। उनका कहना है कि इतने मरीज बिना ऑक्सीजन के नही मरे होंगे जितने इन्होंने ऑक्सीजन दे कर मार दिए।

रामदेव की वीडियो का विरोध करते हुए आज काली पट्टी पहनकर डॉक्टर करेंगे मरीज़ों का इलाज


वह मरीजों को बुखार और दर्द की दवाई देने पर मॉडर्न मेडिसीन के डॉक्टरों को बेवकूफ कह कर संबोधित कर रहे हैं। वह यह भी कह रहे हैं कि हजारों डॉक्टर डबल डोज वैक्सिनेशन लेने के बावजूद भी अपने आप को नहीं बचा पाए तो वह मरीजों को क्या बचा पाएंगे।


इन सब बातों से ऐसा प्रतीत होता है कि वह सरकार की बनाई गई नीति और उनके इलाज की पद्धतियों में विश्वास नहीं रखते और वैक्सीनेशन की पॉलिसी में भी विश्वास नहीं करते।
इससे माननीय प्रधानमंत्री और उनकी सरकार और सभी माडर्न मेडिसिन के डॉक्टरों का उपहास कर रहे हैं और उनकी सरासर बेइज्जती कर रहे हैं ।


हम सभी डॉक्टर यह मांग करते हैं की सरकार को तुरंत उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए और उनके खिलाफ एपिडेमिक एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होना चाहिए ।बाबा के इन कथनों से सभी डॉक्टरों का मनोबल टूटा है जिन डॉक्टरों की मरीजों का ईलाज करते समय कोरोना से मृत्यु हुई है उनके परिवारों में बहुत ही रोष है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago