Categories: Featured

प्रेरणा : 11वीं में हुए फेल 12वीं जैसे तैसे पास कर के बने कांस्टेबल, अब कड़ी मेहनत से बने ACP

कड़ी मेहनत के दम पर आप सबकुछ हासिल कर सकते हैं। आपको एकाग्रता के साथ लक्ष्य तक पहुंचना होता है। क्या अपने कभी ऐसा सुना है कि किसी दफ्तर में सबसे छोटे पद पर काम कर रहा व्यक्ति एक दिन मेहनत कर उसी ऑफिस का सबसे बड़ा पद हासिल कर ले। ऐसा फिल्मों में तो आपने देखा होगा लेकिन दिल्ली पुलिस में 10 साल कॉन्स्टेबल रहे फिरोज आलम उन लोगों में से हैं जिन्होंने अपनी मेहनत से ऐसी ही एक कहानी को सच कर दिया है।

उनकी सफलता की कहानी आज हर किसी की ज़ुबा पर है। दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल रहे फिरोज ने UPSC की परीक्षा पास की और अब वे दिल्ली पुलिस में ही ACP यानी असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस बन गए हैं।

प्रेरणा : 11वीं में हुए फेल 12वीं जैसे तैसे पास कर के बने कांस्टेबल, अब कड़ी मेहनत से बने ACP

छोटे पद से शुरुवात की लेकिन आज जो मुकाम हासिल किया उससे फिरोज के परिवार वाले भी काफी खुश हैं। फिरोज ने नौकरी के साथ-साथ पूरे 10 साल तक यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की थी। बीते साल उन्होंने ये परीक्षा पास कर ली और उन्हें अपना पसंदीदा दानिप्स काडर भी मिल गया। अब वे दिल्ली पुलिस में ही एसीपी के पद पर काम करने वाले हैं। फिलहाल फिरोज की ट्रेनिंग चल रही है और अगले साल से वे जिम्मेदारी संभालते भी नज़र आएंगे।

फ़िरोज़ ने कुछ समय पहले कहा था कि उन्हें खुद नहीं पता था कि आने वाले बरसों में उनकी किस्मत उनके सुनहरे सपनों को सच करने के रास्ते बना रही है। फिरोज मूल रूप से यूपी के हापुड़ के रहने वाले हैं। फिलहाल वे पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर थाने में तैनात थे। फिरोज ने बताया कि 1 अप्रैल से उनकी ट्रेनिंग शुरू हो गई है और ये अगले साल मार्च तक जारी रहेगी।

अपने साथ काम करने वाले अब उन्हें सर बुलाते हैं। दिल्ली पुलिस बल में दोबारा शामिल हुए तो फर्क सिर्फ इतना था कि पहले उन्हें ‘भाई’ कहने वाले उनके साथी कांस्टेबल अब उन्हें ‘सर’ बुला रहे थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago