Categories: India

ट्यूशन पढ़ाते पढ़ाते, छात्र को ले भागी टीचर

गुरु शिष्य का रिश्ता जीवन के अहम हिस्सों में से एक है ।भारतीय संस्कृति के अनुसार जीवन में माता पिता के बाद भगवान से भी पहले गुरु को दर्जा दिया गया । लेकिन इस कल्युग में रिश्तों की अहमियत को जमीन से भी नीचे गिरा दिया है । हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे गुरु शिष्य के रिश्ते को नस्ते नाबूद कर दिया है ।

हरियाणा के पानीपत में गुरु-शिष्‍य के पवित्र रिश्‍ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है की, महिला टीचर अपने घर ट्यूशन पढ़ने आने वाली 17 साल के एक छात्र को लेकर फरार हो गई है। एक निजी स्‍कूल में पढ़ाने वाली यह टीचर तलाकशुदा है और अपने मायके में रहती है। पुलिस टीचर के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर दोनों की ढूंढ रही है ।

ट्यूशन पढ़ाते पढ़ाते, छात्र को ले भागी टीचर
प्रतीकात्मक तस्वीर

यह मामला पानीपत की देशराज कॉलोनी का है। छात्र के घरवालों ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि उनका बेटा हमेशा की तरह 29 मई को भी लेडी टीचर के घर ट्यूशन लेने गया था, लेकिन वह लौटकर घर नहीं आया। पहले तो कई घंटे तक टीचर के परिजनों ने कोई जानकारी नहीं दी पर बाद में पिता ने बताया कि उनकी बेटी गायब हो गई है।

आधे दिन तक टीचर के घर होती थी पढ़ाई

पूछताछ के दौरान पता चला की एक्स्ट्रा क्लास के बहाने कई कई घंटों तक पढ़ाई चलती थी ,झांसा ये दिया जाता था की आपके बच्चे को अच्छे नंबरों से पास किया जाएगा ।ऐसी कहानी आपने टीवी में देखी होगी लेकिन ये कोई काल्पनिक नही बल्कि अच्छी घटना है जो हरियाणा के पानीपत जिले में हुई है ।

प्रतीकात्मक तस्वीर

पुलिस का कहना है कि लेडी टीचर और छात्र दोनों के मोबाइल फोन बंद हैं। छात्र के परिजनों ने अपनी शिकायत में बताया है कि उनका बेटा 11वीं में पढ़ता है और आरोपी महिला उसकी क्‍लास टीचर है। नाबालिग पिछले दो सालों से ट्यूशन पढ़ रहा था। लॉकडाउन में स्‍कूल बंद होने पर छात्र हर रोज चार-चार घंटे ट्यूशन पढ़ने टीचर के घर जाता था। पुलिस का कहना है कि दोनों अपने घर से किसी तरह का कीमती सामान नहीं ले गए हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

2 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago