Categories: Featured

MNC की जॉब छोड़ शुरू की पढ़ाई, शादी के दूसरे दिन बनीं IAS अफसर, जानिये इनकी कहानी

हौसला होना चाहिए बस कुछ कर दिखाने का इस दुनिया में सबकुछ मुमकिन है। कड़ी मेहनत के दम पर आप सबकुछ हासिल कर सकते हैं। आपको एकाग्रता के साथ लक्ष्य तक पहुंचना होता है। ऐसा ही कर दिखाया है तान्या सिंघल ने। तान्या मेरठ के शास्‍त्रीनगर एल ब्‍लाक की रहने वाली हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई तान्या ने डीएवी स्‍कूल शास्‍त्रीनगर से की। दोनों में क्लास में वह टॉपर रहीं।

आज तान्या IAS अफसर हैं। उन्होंने लाखों रुपये की नौकरी छोड़ कर इसे चुना है। 12वीं में तान्या ने 95 फीसद से अधिक अंक हासिल किए थे। इसके बाद तान्या ने आईआईटी रुड़की से बीटेक की पढ़ाई की। फिर एक साल तक गुड़गांव में एक मल्‍टीनेशनल कंपनी में जाब भी की, लेकिन वहां संतुष्‍टि नहीं मिली तो जॉब छोड़ दी।

MNC की जॉब छोड़ शुरू की पढ़ाई, शादी के दूसरे दिन बनीं IAS अफसर, जानिये इनकी कहानी

उनकी सफलता की कहानी आज हर किसी की ज़ुबा पर है। तान्या से आज कई लोग प्रेरणा ले रहे हैं। तान्या ने दिल्‍ली में आईएएस की कोचिंग शुरू की। एक साल उन्होंने कोचिंग की, इसके बाद घर में ही सिविल सेवा की तैयारी करती रहीं। पिछले साल 26 फरवरी 2020 को तान्या मुंबई में जॉब करने वाले शशांक रावत के साथ शादी के बंधन में बंध गईं।

आपका हौसला बुलंद होना चाहिए मुकाम तो मिल ही जाता है। तान्या की शादी के दो दिन बाद ही 28 फरवरी को उनके पास इंटरव्‍यू की कॉल आ गई। तान्‍या पूरे आत्‍मविश्‍वास के साथ इंटरव्‍यू देने गई थीं। तान्या तीसरे प्रयास में इस लक्ष्य को पा सकी हैं। पहले दो प्रयास में वह इंटरव्‍यू तक पहुंचीं थीं। इस बाद उन्होंने सफलता हासिल की।

अपनी मेहनत के बलबूते आज तान्या को काफी युवा अपनी प्रेरणा मानते हैं। उन्होंने जो हासिल किया है उसकी तैयारी कई युवा कर रहे हैं। कई लोग उन्हें रोल मॉडल मानते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago