Categories: Featured

पिता मज़दूर, मां दृष्टिहीन, खु़द सुन नहीं सकता था, इसके बावजूद उसने मेहनत की और ऐसे IAS बन गया

कोई भी इंसान आपसे अच्छा नहीं है। जो आप कर सकते हैं वो कोई नहीं कर सकता। आपको बस खुद में भरोसा होना चाहिए। पिता मजदूर, मां नेत्रहीन और स्वयं सौ प्रतिशत बहरेपन का शिकार राजस्थान रहने वाले मनीराम शर्मा ने आईएएस में आने के लिए जो संघर्ष किया है उसकी मिसाल दी जा सकती है। मनीराम शर्मा का आईएएस बनने का सपना वर्ष 1995 में शुरू हुआ, जिसे पूरा करने में 15 वर्ष का समय लग गया।

हौसला होना चाहिए बस कुछ कर दिखाने का इस दुनिया में सबकुछ मुमकिन है। कड़ी मेहनत के दम पर आप सबकुछ हासिल कर सकते हैं। उन्होंने 2005, 2006 और 2009 में आईएएस की परीक्षा पास की। 2006 में उन्हें बताया गया कि सौ प्रतिशत बहरा होने के कारण उनका सलेक्शन नहीं हो सकता।

पिता मज़दूर, मां दृष्टिहीन, खु़द सुन नहीं सकता था, इसके बावजूद उसने मेहनत की और ऐसे IAS बन गया

आपको एकाग्रता के साथ लक्ष्य तक पहुंचना होता है। उनकी सफलता की कहानी आज हर किसी की ज़ुबा पर है। 2009 में मनीराम शर्मा ने एक बार फिर से हौसला जुटाया और आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण की। कान के ऑपरेशन के लिए आठ लाख रुपए की जरूरत थी। यह रकम किन लोगों ने इकट्ठी की और शर्मा का ऑपरेशन कराया, यह उन्हें भी नहीं मालूम। आखिरकार मनीराम शर्मा 2009 में आईएएस अधिकारी बन गए।

आपका हौसला बुलंद होना चाहिए मुकाम तो मिल ही जाता है। इंसान को कभी हार नहीं माननी चाहिए। लगातार अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उसे मेहनत करती रहने चाहिए। राजस्थान के गांव बंदीगढ़ में स्कूल नहीं था। मनीराम शर्मा पास के गांव में पांच किलोमीटर दूर पढ़ने जाते थे। लगन ऐसी थी कि दसवीं की परीक्षा में राज्य शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में पांचवां और बारहवीं की परीक्षा में सातवां स्थान हासिल किया।

अपनी मेहनत के बलबूते आज मनीराम को काफी लोग अपनी प्रेरणा मानते हैं। उन्होंने जो हासिल किया है उसकी तैयारी कई युवा कर रहे हैं। कई लोग उन्हें रोल मॉडल मानते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago