फरीदाबाद:- पुलिस उपायुक्त मुख्यालय डॉक्टर अर्पित जैन एवं समाजसेवी डॉक्टर हेमंत खत्री की पहल पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा।
यह ब्लड डोनेशन कैंप पुलिस लाइन सेक्टर 30 फरीदाबाद के मीटिंग हॉल में रविवार दिनांक 6 जून 2021 को समय सुबह 8:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक लगाया जाएगा।
इस कैंप का आयोजन पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, डॉ अर्पित जैन एवं रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सिटी के सहयोग से किया जा रहा है।

डॉक्टर जैन ने बताया कि ब्लड डोनेशन कैंप का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों को मौके पर रक्त मुहैया कराना है।
उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य एक यह भी है कि हम सभी मिलकर एक ऐसी कम्युनिटी स्थापित करें ताकि वह कम्युनिटी समाज के लोगों के लिए अच्छे कार्य कर सकें उनकी मदद की जा सके।
पुलिस उपायुक्त मुख्यालय डॉ अर्पित जैन ने फरीदाबाद निवासियों से अपील की है कि इस ब्लड डोनेशन कैंप में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें ताकि समय रहते हम किसी को रक्तदान कर उनकी मदद कर सके।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…