Categories: Politics

देवेंद्र बबली मामले में मंत्री अनिल विज के तीखे बोल, किसानों को जो करना है करें मगर दूरी हो 200 मीटर

हरियाणा : सरकार और किसानों के बीच लगातार बढ़ती खींचतान और चेतावनी का मोड़ ले रही है। देवेंद्र बबली मामले के बाद अनिल विज ने इस पर प्रतिक्रिया करते हुए तीखे बाण छोड़ते हुए कहा कि अब इस तरह का विरोध बर्दाश्त नहीं होगा। विज ने तो यह तक कह दिया किसान जो करना चाहते करें, चाहे तो काले झंडे बैनर दिखाएं या फिर आंदोलन करते रहे लेकिन 200 मीटर दूर से।

दरअसल, देवेंद्र बबली के जोरदार विरोध के बाद अनिल विज के मिजाज में काफी सख्त नजर आई हैं। इतना ही नहीं सख्त लहज़े में ही उन्होंने कहा कि आप किसी को कार्यक्रम में न जाने दें , घर न जाने दें , किसी को अस्पताल में रोगियों का हाल जानने न जाने दें आखिर ये कैसा आंदोलन है?

देवेंद्र बबली मामले में मंत्री अनिल विज के तीखे बोल, किसानों को जो करना है करें मगर दूरी हो 200 मीटर

उन्होंने आगे यह भी बताया कि बीते रोज हुए प्रकरण की एक-एक बात एफआईआर दर्ज की गई है। विज ने कहा कि अब इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गृहमंत्री ने चेतावनी देते हुए यह तक कह दिया कि कानून किसी को हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा।

हरियाणा में जारी अनलॉक को लेकर विज ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर लोग फिर लापरवाह हुए और लॉक डाउन को गहनता से ना लेते हुए दिखें तो एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों को नजर अंदाज किया तो दी गई ढील भी वापिस ली जा सकती है।

विज ने हरियाणा में आने वाले दिनों में लॉकडाउन बढ़ाने या और छूट देने के सवाल के जवाब में बताया कि अनलॉक बढ़ाना या कम करना अब लोगों के हाथ में है , क्योंकि लोग अगर नियमों की पालना करेंगे तो संक्रमण के मामलों में कमी आयेगी। अगर नियमों को ताक पर रख लॉक डाउन की अवहेलना की गई तो फिर संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी लाजमी हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago