Categories: Public Issue

अब बिजली रीडिंग की त्रुटियों को उपभोक्ता घर बैठकर चुटकियों में फुर्र से कर सकेंगे ठीक

एक समय हुआ करता था जब बिजली मीटर से लेकर बिजली बिल की छोटी-छोटी कमियों को दूर कराने के लिए उपभोगताओ को बिजली दफ्तर के चक्कर काटने पड़ते थे, तो भी कहीं जाकर काम ढंग से नहीं हो पाता था। मगर अब इसके लिए हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा ट्रस्ट रीडिंग की एक ऐसी सुविधा प्रदान की जाने लगी है।

जिसके चलते उपभोक्ताओं को ना तो बिजली की तपिश और ना ही धूप की गर्मी सहन करने की जरूरत होगी। उपभोग्ता अपने ही घर बैठकर बिजली मीटर से संबंधित किसी भी त्रुटि को ठीक कराने के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहेंगे।

अब बिजली रीडिंग की त्रुटियों को उपभोक्ता घर बैठकर चुटकियों में फुर्र से कर सकेंगे ठीक

दरअसल, अब उपभोक्ताओं को रीडिंग गलत होने की स्थिति में उपभोक्ता ऑनलाइन माध्यम से विभाग की वेबसाइट पर सही मीटर रीडिंग अपलोड करके बिल ठीक करवा सकते हैं। यह सुविधा घरेलू, गैर-घरेलू और एलटी औद्योगिक श्रेणियों (अधिकतम 20 किलोवाट तक लोड) वाले उपभोक्ताओं के लिए है।

इसके लिए उपभोक्ता निगमों की वेबसाइट पर जाकर ट्रस्ट रीडिंग की सुविधा का उपयोग कर पाएंगे। इस सुविधा के उपयोग बारे पूरी जानकारी निगमों की वेबसाइटों पर उपलब्ध करवाई गई है। दरअसल,इस बात से सहमत होंगे कि लॉकडाउन के चलते सामाजिक दूरी को बनाए रखना बहुत जरूरी है। अतः उपभोक्ता घर से ही ट्रस्ट रीडिंग सुविधा का उपयोग कर अपने बिलों को वास्तविक रीडिंग के अनुसार ठीक करवा सकते हैं। इससे ना सिर्फ लोग लॉकडाउन के नियमों की पालना कर पाएंगे बल्कि अपनी परेशानियों को भी झट से दूर करने में सक्षम होंगे।।

इसका सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि जहां पहले बिजली दफ्तरों में लोग चक्कर काट काट कर अपनी चप्पल घिस देते थे, बावजूद उनका काम ढंग से नहीं हो पाता था। इतना ही नहीं बिजली दफ्तरों में भीड़भाड़ से लेकर मीटर की फोटो साथ रखने के अलावा कई ऐसे जरूरी दस्तावेज है

जो तुरंत उपलब्ध ना होने से उपभोक्ताओं के काम में रुकावट हो जाती थी। मगर अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है सरकार द्वारा की गई इस पहल से अब आप घर बैठे ही अपनी सभी परेशानियों को दूर कर पाएंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago