Categories: Faridabad

ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए मंत्री मूलचंद शर्मा ने दिए आदेश, अधिकारियों हुए सतर्क

परिवहन और खान एवं भूविज्ञान विभागों की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक एमडी परिवहन विभाग के प्रधान सचिव शत्रुजीत कपूर, परिवहन आयुक्त अमिताभ ढिल्लों तथा खान एवं भू-विज्ञान विभाग के महानिदेशक ए. श्रीनिवास समेत दोनों विभागों के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजद रहे।

बैठक की अध्यक्षता परिवहन मंत्री व बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा द्वारा की गई। बैठक के दौरान मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ओवरलोडेड वाहनों के गुजरने के लिहाज से प्रदेश के संवेदनशील स्थानों पर शिफ्टों में नाके लगाए जाएं।

ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए मंत्री मूलचंद शर्मा ने दिए आदेश, अधिकारियों हुए सतर्क

उन्होंने कहा इसके अतिरिक्त इन नाकों पर आरटीए, माइनिंग और पुलिस की संयुक्त टीमें तैनात की जाएं। मंत्री ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, मगर नारनौल, गुरुग्राम और नूंह जिलों में एक भी ओवरलोडेड वाहन नहीं निकलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी वाहन ओवरलोड गुजरता हुआ दिखाई देता है तो फौरन ऐसे वाहनों का चालान करके थाने में बंद करवाया जाए। लेकिन इस बात का भी खास ध्यान रखा जाए कि ये नाके किसी भी हालत में उगाही के केन्द्र न बनने पाएं।

मंत्री ने यह तो कहा कि हमें विभाग का राजस्व बढ़ाना है लेकिन हमें अपना काम मर्यादा में रहकर ही करना होगा। इसके लिए आमजन को किसी भी नाजायज तरीके से तंग ना किया जाए केवल जायज तरीके से ही पूछताछ की जाए और गैर कानूनी कार्य होने पर तुरंत उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाए कि माइनिंग एरिया से बाहर माइनिंग हरगिज न होने पाए। अगर प्रदेश में इस तरह का कोई मामला सामने आता है तो सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश, खासकर गुरुग्राम और फरीदाबाद के सारे एमडीएल चैक किए जाएं।

बैठक के दौरान परिवहन मंत्री ने पिछले चार माह के दौरान प्रदेश से एनओसी लेकर जाने के मामलों पर चिंता जताते हुए अधिकारियों को इसके कारणों का पता लगाकर समाधान तलाशने के निर्देश दिए।

इस दौरान खनिज सामग्री की ढुलाई से जुड़ी कुछ ट्रक यूनियनों के प्रतिनिधियों ने भी मंत्री से मिलकर मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन और टैक्स का पैनल्टी ब्याज माफ करने के सम्बन्ध में अपना मांगपत्र सौंपा। श्री मूलचंद शर्मा ने उन्हें आश्वासन दिलाते हुए कहा कि उनकी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago