Categories: FaridabadHealth

इमरजेंसी से गायब हुए महामारी से संक्रमित मरीज, लोगों ने ली राहत की सांस

महामारी का द्वार दिन प्रतिदिन कम होता हुआ नजर आ रहा है। पहले ही लोगों को जहां ऑक्सीजन और बेड के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही थी। लेकिन अब वही ऑक्सीजन और बैड खाली पड़े हुए हैं।

अगर हम जिले के एकमात्र सरकारी अस्पताल की बात करें तो इस समय इमरजेंसी में कोई भी महामारी संक्रमित मरीज भर्ती नहीं है।

इमरजेंसी से गायब हुए महामारी से संक्रमित मरीज, लोगों ने ली राहत की सांस

अगर हम स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों की बात करें तो पिछले 1 हफ्ते में जो आंकड़े आए हैं उसमें कमी देखी गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार 3 जून को 64, 2 जून को 127, 1 जून को जिले में 105,31 मई को 102, 30 मई को 114, 29 मई को 102, 28 मई को 106 पॉजिटिव मरीज पाए गए थे।

जहां एक और पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कमी देखी गई है। वहीं अगर हम मृत्यु दर की बात करें तो उसने भी काफी कमी आई है। 28 मई को दो लोगों की, 29 मई को 2 लोगों की, 31 मई को दो, 1 जून को एक की मृत्यु महामारी के चलते हुई थी । लेकिन 30 मई, 2 जून और 3 जून को किसी भी मरीज की महामारी की वजह से मृत्यु नहीं हुई है।

महामारी से ग्रस्त मरीजों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है। वैसे-वैसे निजी अस्पताल से लेकर सरकारी अस्पताल में महामारी से ग्रस्त वार्ड में भी जगह खाली है। अगर हम जिले के एकमात्र सरकारी अस्पताल की बात करें।

तो बी के अस्पताल के इमरजेंसी में पिछले 2 से 3 दिन में कोई भी महामारी से ग्रस्त मरीज नहीं आया है। इमरजेंसी में मौजूद स्टाफ ने बताया कि महामारी से ग्रस्त मरीज अब इमरजेंसी है कोई भी नहीं है लेकिन दूसरी मंजिल पर कोविद वार्ड बनाया हुआ है। जिसमें कुछ मरीज अभी भर्ती है और उनका उपचार चल रहा है

वहीं अगर हम ईएसआई मेडिकल कॉलेज अस्पताल की बात करें तो वहां पर भी महामारी से ग्रस्त मरीजों की संख्या में काफी कमी देखने को मिली है। क्योंकि लॉक डाउन की वजह से लोगों ने बिना वजह घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है जिसकी वजह से महामारी के जो आंकड़े हैं में कमी देखने को मिली है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago