Categories: Faridabad

जल्द ही रफ्तार पकड़ेगा शहर का विकास, मजदूरों ने वापस आने की कर ली है तैयारी

मुंबई दादरी रेलवे फ्रेट कॉरिडोर का काम एक बार फिर से शुरू होने की उम्मीद है। प्रवासी मजदूरों के पलायन के चलते फ्रेट कॉरिडोर का काम बंद कर दिया गया था।

दरअसल, लॉकडाउन के चलते प्रवासी मजदूरों का पलायन शहर के विकास पर भारी पड़ रहा है। प्रवासी मजदूरों के अभाव में शहर का विकास अधर में लटका हुआ है।

जल्द ही रफ्तार पकड़ेगा शहर का विकास, मजदूरों ने वापस आने की कर ली है तैयारी

शहर की अनेकों परियोजनाएं मजदूरों के अभाव में अटकी हुई है वही मुंबई दादरी रेलवे फ्रेट कॉरिडोर का काम भी मजदूरों के अभाव में बंद कर दिया गया परंतु अब जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है। ठेकेदार श्रमिकों के लगातार संपर्क में है और श्रमिक जल्द वापस आने की बात कह रहे हैं।


मुंबई दादरी रेलवे फ्रेट कॉरिडोर 4 जून 2022 में पूरा करने का दावा किया जा रहा है। इससे पहले इसे पूरा करने के डेडलाइन दिसंबर 2021 थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर मजदूर वापस आ जाए तो काम एक बार फिर से शुरू हो जाएगा। कॉरिडोर के लिए यमुना नदी पर पुल बन चुका है। विभिन्न मार्गो पर अंडरपास का निर्माण जारी है।

फ्रेट कॉरिडोर के लिए रेलवे लाइन जिले में 28 किलोमीटर एरिया से गुजरेगी। इसके लिए जिले के 20 गांव की 551 एकड़ भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है। कॉरिडोर निर्माण का काम भी तेजी से किया जा रहा है। यह कॉरिडोर करीब 20 फुट ऊंचा बनाया जा रहा है ताकि आमजन सहित कोई जानवर इस पर चढ़ना सके। ऐसे हादसे होने की आशंका भी कम होगी।


गौरतलब है कि लॉकडाउन का असर समाज के सभी वर्गों पर देखने को मिलता है। लॉकडाउन के चलते लोगों की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो जाती है वहीं मजदूर तबका इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होता है। लॉकडाउन का नाम सुनते ही प्रवासी मजदूर अपने अपने घरों की ओर पलायन करने लगते हैं वही इस बार भी लॉकडाउन में मजदूरों का पलायन देखने को मिला।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago