Categories: Uncategorized

पेयजल किल्लत के संकट को दूर करेगी निगम की यह व्यवस्था, मीटिंग में लिया गया निर्णय

बल्लभगढ़ क्षेत्र के लोगों को अब पानी की किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा। जरूरत के अनुसार लोगों को मौके पर सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही जलभराव की समस्या को भी गंभीरता से लिया जाएगा और निगम के कार्यकारी अभियंता एसडीओ मौके पर जाएंगे तथा समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। जिससे आमजन को और अधिक परेशानी ना हो।

दरअसल, शहर के हालात को देखते हुए निगमायुक्त ने पार्षदों के साथ मीटिंग के उनके वार्ड की समस्या की जानकरी ले रही है जिसका जल्द समाधान किया जा सके। इस संबंध में उन्होंने बीते दिनों बड़खल विधानसभा के साथ मीटिंग की थी। अब बल्लभगढ़ विधानसभा के पार्षदों की बैठक बुलाई।

पेयजल किल्लत के संकट को दूर करेगी निगम की यह व्यवस्था, मीटिंग में लिया गया निर्णय

इस बैठक में पार्षदों ने अपने वार्ड की समस्याओं को नियमायुक्त के समक्ष रखा। पार्षद शीतल खटाना ने कहा कि सेक्टर 23 संजय कॉलोनी में पेयजल की किल्लत है और जलभराव की समस्या भी बनी हुई है। कई महीने हो गए लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा है आम जनों को काफी परेशानी उठानी पड़ गई है।

ऐसे ही जगी पार्षद जयवीर खटाना ने कहा कि पहले पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जाती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होता है। शिकायत करने के पश्चात भी अधिकारी क्षेत्र में पानी नहीं पहुंचाते जिससे आगामी समय में और अधिक समस्या बढ़ सकती हैं।

पार्षद दीपक चौधरी ने कहा कि भगत सिंह कॉलोनी दीपक बल्लभगढ़ में बोहरा स्कूल से पुलिस चौकी रोड तक लाने का निर्माण किया जाना है। करीब 50 लाख रुपए रुपए तक का बजट है लेकिन लंबे समय से काम शुरू नहीं हुआ है।

उन्होंने चावला कॉलोनी, श्याम कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी की जर्जर सड़कों का भी मुद्दा उठाया। इस पर निगमायुक्त ने कहा कि हर मुद्दे को गंभीरता से लिया जाएगा।निगमायुक्त ने बल्लभगढ़ के कार्यकारी अभियंता एम एल शर्मा को आदेश दिए कि पानी की कमी को टैंकरों से आपूर्ति करके समस्या को दूर किया जाए।

बैठक में महापौर सुमन बाला ने कहा कि हर वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराया जाएगा। उपमहापौर मोहन गर्ग मुख्य अभियंता रामजी लाल सिंह मौजूद रहे। बड़खल विधानसभा से जुड़े पार्षदों ने अपने वार्ड के लिए एक रुपए के विकास कार्यों की बात उठाई है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago