Categories: Uncategorized

ग्रेटर फरीदाबाद में बनने वाले विज्ञान भवन में होंगे फरीदाबाद की संस्कृति के दर्शन, मिल गई है मंजूरी

विज्ञान भवन में बनने वाली म्यूजियम की मंजूरी मिल गई है अब इसका डिजाइन तैयार किया जा रहा है। उसके बाद विज्ञान भवन का निर्माण शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित सेक्टर 78 में बनने वाले विज्ञान भवन में फरीदाबाद शहर का इतिहास और प्रसिद्ध जगह के बारे में जानकारी आसानी से मिल सकेगी।

दरअसल, ग्रेटर फरीदाबाद में लगभग साढ़े 8 एकड़ जमीन पर विज्ञान भवन का निर्माण किया गया है। जानकारी के मुताबिक यह उत्तर भारत का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर होगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी इसके निर्माण में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।

ग्रेटर फरीदाबाद में बनने वाले विज्ञान भवन में होंगे फरीदाबाद की संस्कृति के दर्शन, मिल गई है मंजूरी

गौरतलब है कि फरीदाबाद शहर एक ऐतिहासिक शहर है बाबा फरीद 1857 की क्रांति के शहीद राजा नाहर सिंह, महान कवि सूरदास का इतिहास फरीदाबाद से जुड़ा है। लेकिन फरीदाबाद में अभी तक ऐसी कोई जगह नहीं है जहां शहर के इतिहास और मुख्य जगहों के बारे में जानकारी मिल सके।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक ने ग्रेटर फरीदाबाद में बनाए जाने वाले विज्ञान भवन में म्यूजियम बनाने का प्लान शामिल करने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें विज्ञान भवन में इंटरनेशनल स्तर की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने अगस्त 2019 में इस भवन का शिलान्यास किया था। निर्माण के लिए 378 करोड़ रुपए का एस्टीमेट मंजूर हो गया है।

योजना के अनुसार विज्ञान भवन में बड़ा मल्टीपरपज हॉल बनाया जाएगा। प्रदर्शनी हॉल के साथ 2500, 1000, 600 लोगों की क्षमता वाले तीन ऑडिटोरियम बनाए जाएंगे। इसके अलावा यहां पर ऑफिस, रेस्टोरेंट, कैफे, कैंटीन आदि भी प्रस्तावित है। बेसमेंट में पार्किंग भी बनाई जाएगी। इसमें 2 हजार से अधिक गाड़ियां खड़ी हो सकेगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने आयोजित किया ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु दृढ़ संकल्प को मन,वचन व कर्म से निभाते हुए विभिन्न…

3 weeks ago

भाजपा को पूरी ताकत से लाओ, क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम मेरा : ओल्ड फरीदाबाद विधानसभा प्रत्याशी विपुल गोयल

भारतीय जनता पार्टी के फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने…

1 month ago

काॅलोनियों के विकास की फाइल दबा कर बैठ गई भाजपा सरकार: NIT 86 कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा

रविवार को एनआईटी से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा ने जवाहर काॅलोनी डबुआ काॅलोनी मेन रोड…

1 month ago

चुनाव में वोट काटने वालों से रहें सावधान: नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा का गांव फतेपुर तगा पहुंचने…

1 month ago

अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी ने मनाया 78 वा स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ पर "अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी" द्वारा आजादी के गर्व का…

2 months ago

हरियाणवी छोरो ने विदेशी धरती पर किया भारत का नाम रोशन, हॉकी में आया मेडल

पेरिस ओलंपिक गेम्स में भारत अपना परचम लहराता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में…

2 months ago