Categories: Faridabad

मौसम हुआ सुहाना:- चिलचिलाती गर्मी से मिली लोगों को राहत, अगले 2 दिनों तक बारिश होने के आसार

पिछले दो-तीन दिनों से पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से लोग काफी परेशान का सामना करना पड़ रहा था। जिसके चलते लोगों ने घरों से बाहर निकलना कम कर दिया था।

लेकिन शनिवार की शाम करीब 4:00 बजे से मौसम ने अपना रुख बदल दिया और चिलचिलाती गर्मी से लोगों को काफी राहत हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है।

मौसम हुआ सुहाना:- चिलचिलाती गर्मी से मिली लोगों को राहत, अगले 2 दिनों तक बारिश होने के आसार

शनिवार की सुबह अधिकतम तापमान 36 मापा गया। वहीं अगर हम न्यूनतम तापमान की बात करें तो वह 29 रहा। लेकिन शाम करीब 4:00 बजे से मौसम रखना रुख बदल लिया और ठंडी हवाएं चलने लगी।

जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से काफी राहत मिली। पिछले दो-तीन दिनों से हो रही गर्मी की वजह से लोगों को अगर बहुत जरूरी काम भी होता है, तो वह घर से ऐसे समय में निकलते हैं जब धूप कम होती है। लेकिन उसके बावजूद भी उनको गर्मी अपनी चपेट में ले लेती है।

जिसकी वजह से कई लोगों को चक्कर आने की शिकायत होती है। लेकिन शनिवार की शाम को जब मौसम में रुख बदला तो उन्हीं लोगों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। ठंडी हवाएं चलने लगी और मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों तक बारिश होने की संभावना भी है।

जिससे लोगों को तो चिलचिलाती धूप से राहत मिली है। वहीं किसानों के लिए भी बारिश काफी फायदेमंद है । क्योंकि इन दिनों किसानों के द्वारा खेतों में बुवाई की जाती है। जिसके लिए बारिश बहुत ही फायदेमंद होती है। वैसे तो महामारी के चलते लॉकडाउन व नाइट कर्फ्यू लगा हुआ है।

लेकिन शनिवार की शाम को मौसम सुहाना होने के बाद लोगों ने अपने घर के पास बने पार्क में सेर करने के लिए निकल पड़े। मौसम का रुख बदलते हैं लोगों के चेहरे पर जो खुशी देखने को मिली। वही बच्चे भी खिलखिलाते हुए अपने आंगन में खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

अगर आने वाले 2 दिनों में बारिश होती है तो लोगों को कई दिनों तक गर्मी से राहत मिल सकती है । मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में तेज हवाएं व हल्की फुल्की बारिश होने की संभावना है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago