गर्मियों का आगाज होते ही पूरे फरीदाबाद में पानी की किल्लत भी शुरू हो जाती है। शहर के अलग-अलग हिस्सों से पानी की किल्लत की समस्या उजागर होती है कहीं सीवर का गंदा पानी टंकियों में से आता है तो कहीं पिछले 2 साल से पानी का कनेक्शन ही नहीं मिल पा रहा है ऐसा ही एक मामला बल्लभगढ़ स्थित वार्ड नंबर 40 के खचेडू कॉलोनी से सामने आया है जहां पिछले 2 साल से कॉलोनी कि कुछ गलियों में पानी का कनेक्शन ही नहीं है।
स्थानीय लोगों ने इस विषय में कई बार नगर निगम अधिकारी तथा पार्षद को शिकायत की है परंतु समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा।

लोगों ने बताया कि कॉलोनी की कुछ गलियों के करीब 100 घरों के लोगों को पानी का कनेक्शन नहीं मिल पा रहा। करेक्शन ना मिल पाने के चलते लोग टैंकर से पानी खरीद कर अपना गुजर-बसर कर रहे हैं।
खचेडू कॉलोनी के निवासी घासीराम शर्मा ने बताया कि यहां कुछ घरों में पानी का कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। करीब 2 साल से इस विषय में नगर निगम तथा पार्षद को शिकायत दी जा चुकी है परंतु कोई कार्यवाही नहीं होती।
कनेक्शन ना मिल पाने के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खचेडू कॉलोनी के निवासी राजेश ने बताया कि एक तो महामारी के चलते बार-बार हाथ धोने की अपील की गई है वहीं दूसरी तरफ निगम की ओर से पिछले 2 साल से कनेक्शन नहीं लगाया गया है ऐसे में पानी की काफी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। निगम को इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…