Categories: Faridabad

गांव का गंदा पानी जा रहा है यमुना में, प्रशासन का नहीं है ध्यान

यमुना किनारे बस से गांव से गंदा पानी सीधे यमुना में डाला जा रहा है। जिससे नदी का पानी दूषित हो रहा है। जिसको लेकर एनजीटी के आदेश अनुसार उपायुक्त यशपाल यादव ने विशेष पर्यावरण निगरानी टीम का गठन किया है। यह टीम गांवों का निरीक्षण कर पता लगाएगी कि किन गावों के लोग इस तरह का काम कर रहे हैं।

दरअसल, यमुना किनारे बसे गांव गंदा पानी यमुना नदी में डाल रहे हैं। जिससे नदी का पानी दूषित हो रहा है। इस संबंध में उपायुक्त ने निगरानी टीम का गठन किया है।

गांव का गंदा पानी जा रहा है यमुना में, प्रशासन का नहीं है ध्यान

यह टीम गांव का निरीक्षण कर पता लगा रही है कि किस गांव के लोग इस तरह के कार्य कर रहे हैं। इस टीम ने शुक्रवार को छायंसा के आसपास स्थित गांवों का दौरा किया और वहां की स्थिति का जायजा लिया। टीम ने शुक्रवार को यमुना नदी के किनारे बसे गांवों में भी चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग अभियान में देखा जा रहा है कि यमुना नदी में कहां-कहां पर गांव से निकलने वाला गंदा पानी सीधे यमुना नदी में डाला जा रहा है।

टीम का नेतृत्व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ ओमवीर सिंह कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक जांच के दौरान पाया गया है कि छायंसा के घरों से निकलने वाला पानी सीधा यमुना में डाला जा रहा है।

इसके लिए ग्राम पंचायत और ग्रामीणों को निर्देश दिए गए हैं कि इस पानी को तुरंत रोका जाए। पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों के पास भेजी जाएगी। उसके बाद ही समस्या का स्थाई समाधान निकाला जा सकेगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago