Categories: Faridabad

पौधारोपण कर पंकज सिंगला ने किया पर्यावरण के प्रति जागरूक,बांटे खाने के पैकेट,मस्क व सैनीटाइजर

साई मित्र मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से रविवार को साई मंदिर, गड्ढा कॉलोनी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के युवा जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला ने शिरकत की। उन्होंने स्वयं अपने हाथों से लोगों को खाने के पैकेट, मॉस्क एवं सैनीटाइजर वितरित किए।

पौधारोपण कर पंकज सिंगला ने किया पर्यावरण के प्रति जागरूक,बांटे खाने के पैकेट,मस्क व सैनीटाइजर

पंकज सिंगला ने संस्था के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि साई मित्र मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट समय-समय पर लोगों की मदद के लिए आगे आकर कार्य करती रहती है। आज के समय में हम सबको जरूरत है गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करने की।

आज जो विपदा का समय पूरे देश पर आया हुआ है, उसमेंं इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। पंकज सिंगला अनेक सामाजिक संस्थाओं एवं निजी स्तर पर निरंतर रूप से लॉकडाउन पीरियड में लोगों की मदद करते आ रहे हैं।

इसी के तहत आज वो साई मित्र मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यक्रम में पहुंचे, जहां 300 से अधिक लोगों को खाने के पैकेट बांटे गए। इस मौके पर उन्होंने वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया।

इस मौके पर साई मित्र चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक नरेन्द्र जैन ने बताया कि संस्था द्वारा संचालित साई मंदिर में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए नि:शुल्क एलोपैथिक डिस्पेेंसरी चलाई जाती है। इसके अलावा हर महीने भंडारे का आयोजन किया जाता है और समय-समय पर कैम्प लगाकर मोतियाबिंद का नि:शुल्क ऑपरेशन कराया जाता है।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के संस्थापक नरेन्द्र जैन, जतिन गर्ग, अरुण गोपाल गुप्ता, संदीप डागर, ओमप्रकाश वधवा, डॉ. महेन्द्र अरोड़ा, विनय पाण्डे आदि मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago