Categories: Public Issue

इन बच्चों के पास है महामारी से मुकाबला करने का उपाय, देखें ये वायरल वीडियो

देश में पिछले कुछ दिनो से चल रहे चीन की लापरवाही के भौकाल ने तबाही मचा रखी है। रोजाना बड़ी संख्या में मामले सामने आ रहे हैं और कई लोगों की जान जा रही हैं। इस वजह से लंबे समय तक स्कूल भी बंद हैं और परीक्षाओं को भी रद्द कर दिया जा रहा है। इस संकट की घड़ी में जहां लोग काफी परेशान हैं तो वहीं, कई बच्चे काफी खुश भी हैं।

दरअसल, इसके पीछे की वजह उनकी परीक्षाओं को लगातार टाला जाना है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो क्यूट बच्चे दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों बच्चों की उम्र काफी कम है और ये ‘बलिदान’ देने के लिए तैयार हैं।

इन बच्चों के पास है महामारी से मुकाबला करने का उपाय, देखें ये वायरल वीडियो

देश के लिए बलिदान देंगे अपनी शिक्षा का

इंटरनेट पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 15 सेकंड लंबे इस वीडियो में दो छोटे से बच्चे दिख रहे हैं। एक ने काली रंग की टी-शर्ट पहन रखी है तो दूसरे ने पीले रंग की शर्ट पहनी हुई है। वीडियो की शुरुआत में काली टी-शर्ट पहने बच्चा कहता है कि ,

अगर कोरोना से लड़ने के लिए हमारी पढ़ाई कुर्बान करनी पड़ जाए तो मोदीजी हम तैयार हैं”। इसके बाद, पीले रंग की शर्ट पहने दूसरा बच्चा भी अपने मन की बात कहता है। वह कहता है, ”अगर सात साल भी स्कूल बंद करना पड़े तो ये बलिदान हम देंगे।’

पीली शर्ट वाले बच्चे के भोलेपन पर फिदा लोग

वीडियो के आखिर में पीले रंग की शर्ट पहने बच्चे के भोलेपन पर लोग काफी फिदा हो गए हैं। लोगों को उसके द्वारा कहा गया ‘ये बलिदान हम देंगे’ काफी पसंद आ रहा है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि वीडियो में दिखने वाले बच्चों का नाम क्या है और वे कहां के रहने वाले हैं।

वीडियो की जानकारी अब तक नही मिल पायी

यहां तक की वीडियो भी कहां और कब शूट किया गया है, यह भी नहीं पता चल सका है। लेकिन वीडियो पिछले एक-दो दिन से तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वरिष्ठ टीवी पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, ”कोरोना से हम जंग जरूर जीतेंगे। बच्चा-बच्चा बलिदान देने को तैयार है।” वीडियो को शुक्रवार रात तक 90 हजार बार देखा जा चुका है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago