Categories: Faridabad

पौधे को लगाते वक्त तो हर कोई सेल्फी भेजता है, लेकिन उसका पालन-पोषण कोई नहीं करता

जब व्यक्ति एक पेड़ लगाता है तो हम अपने पर्यावरण को एक नया जीवन और हरा-भरा पर्यावरण देते हैं। लोग पोधा तो लगा देते हैं, लेकिन उसकी केयर नहीं रख पाते है। ऐसे ही कुछ पेड़ है जो प्रशासन द्वारा लगाए गए, लेकिन अब वह सूखकर झड़ रहे हैं।

सेक्टर 12 रोड जो हाईवे और बीपीटीपी को जोड़ती है। उस रोड पर प्रशासन द्वारा पाम ट्री के पेड़ लगाए गए थे। कहा जाता है कि पाम ट्री बहुत ज्यादा महंगा आता है और यह एक जंगली पौधा है। यह विदेश से पाम आते है।

पौधे को लगाते वक्त तो हर कोई सेल्फी भेजता है, लेकिन उसका पालन-पोषण कोई नहीं करता

तभी प्रशासन द्वारा यह सारे पौधे 12 सेक्टर वाली रोड पर लगाए गए। उनके द्वारा यह पौधे तो लगा दिए, लेकिन अब वह पौधे झड़ कर व सूखकर नीचे गिर रहे है। कोई भी व्यक्ति अब उन पेड़ों के लिए आगे आकर उनकी देखभाल नहीं कर रहा।

जबकि वह पेड़ इतने महंगे आते हैं और हमारे पर्यावरण को इतना सुंदर बनाते हैं। उसके बावजूद भी हम उनकी केयर नहीं कर रहे।

वहीं पेड़ जिनकी आज हम देखभाल नहीं कर रहे, वहीं पर हमें ऑक्सीजन व छांव देते हैं। जब हम एक पेड़ लगाते हैं तो हमारा यह भी अधिकार होता है कि हम उस पेड़ को अपने बच्चे की तरह पाले।

उन पौधों को समय समय पर खाद, पानी, कटाई व अन्य जरूरी चीजें देनी होती है। जिससे कि उनकी देख रेख अच्छे से की जा सके। जहां वह पेड़ हमारी दुनिया को सजा रहा है। वही हम उस को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

महामारी की दूसरी लहर ने हमें यह तो जरूर बता दिया है कि पेड़ पौधे हमारी जिंदगी के लिए कितनी आवश्यक है। क्योंकि इस दूसरी लहर में मरीजों व  उनके तीमारदारों को ऑक्सीजन के लिए गली दर गली व कंपनी दर कंपनी कई घंटों तक भटकना पड़ा और उसके बाद ही उनको ऑक्सीजन मिली।

इसलिए जब भी पेड़ लगाएं तो यह ध्यान में रखें कि उसकी देखभाल अपने बच्चे की तरह करनी है। समय-समय पर उस पर पानी डालना है, समय पर उसकी कटाई करनी है और उसकी खाद भी डालना चाहिए है। तभी हमारा पर्यावरण हरा भरा और स्वस्थ होगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago