Categories: Faridabad

अधिकारियों व पार्षद के नकारापन ने लोगों का जीना किया दुश्वार, इस समस्या से जूझ रहे हैं लोग

गर्मियों का आगाज होते ही जिले में पानी की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पानी की समस्या सामने आ रही है वहीं नगर निगम के अधिकारी समस्या पर संज्ञान लेने की बजाय केवल बैठक करके योजना ही तैयार कर रहे हैं।

ओल्ड फरीदाबाद स्थित शास्त्री कॉलोनी में पिछले कुछ हफ्तों से पानी की समस्या बनी हुई है। निगम की ओर से सप्लाई हो रहे पानी में सीवर का पानी मिला हुआ आता है। अधिकारियों तथा पार्षद से शिकायत के बावजूद भी अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो पाई है।


स्थानीय निवासी मनदीप ने बताया कि पिछले कुछ हफ्तों से यहां पानी की समस्या बनी हुई है। इस विषय में कई बार पार्षद तथा अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है परंतु कार्यवाही नहीं हो पाती है। पानी की टंकियों से सीवर का गंदा पानी आता है। पानी में से बदबू भी आती है।

अधिकारियों व पार्षद के नकारापन ने लोगों का जीना किया दुश्वार, इस समस्या से जूझ रहे हैं लोग

वहीं एक अन्य स्थानीय निवासी बंटी ने बताया कि प्रशासन द्वारा यहां पर ट्यूबेल भी लगाए गए हैं परंतु ट्यूबेलों का भी कोई काम नहीं है। पिछले कुछ दिनों से यहां लगातार पानी की समस्या बनी हुई है।


एक अन्य स्थानीय निवासी ने बताया कि एक तरफ प्रशासन लोगों से बार बार हाथ धोने की अपील कर रही है वहीं दूसरी तरफ टंकियों में से सीवर का गंदा पानी आ रहा है। शिकायत के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं की जाती है।

गौरतलब है कि पूरे शहर में इस समय पानी की समस्या विकराल रूप ले चुकी है वहीं नगर निगम अभी योजना बनाने में ही व्यस्त है। पिछले दिनों हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि शहर भर में टैंकरों से पानी सप्लाई किया जाएगा वहीं अभी तक इसको लेकर पूर्ण योजना नहीं बनाई गई है ऐसे में है सोचने का विषय है कि आने वाले दिनों में कब तक लोगों को इस समस्या से जूझना पड़ेगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago