Categories: Faridabad

वाहन की रफ्तार तेज करना पड़ सकता है भारी, इस प्रणाली से रखी जाएगी नजर

शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 और पाली रोड़ पर प्रशासन ने तेज रफ्तार से दौड़ने वाले वाहनों पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है। स्पीडोमीटर कैमरे की मदद से पुलिस अब राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्धारित रफ्तार से अधिक तेज गति में दौड़ने वाले वाहन चालकों का चालान कर घर तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है।


दरअसल, स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत तय गति से अधिक तेज वाहन चलाने वालों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। कैमरे लगाने के लिए शहर में चार जगह चिह्नित किए गए हैं।

वाहन की रफ्तार तेज करना पड़ सकता है भारी, इस प्रणाली से रखी जाएगी नजर

इस योजना पर करीब 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कैमरे लगने के बाद यदि कोई चालक तय गति से अधिक वाहन दौड़ाता है तो उसका चालान घर पहुंच जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग सहित मुख्य सड़कों पर सड़क हादसे सबसे अधिक होते हैं।


हादसों की एक वजह वाहनों की तेज रफ्तार भी है। चालक कई बार बाइक और कार को काफी तेज गति से दौड़ाते हैं, जिससे वह न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान जोखिम में डाल देते हैं। ओवरस्पीड की वजह से कई बार वाहनों का संतुलन बिगड़ जाता है और वह डिवाइडर से टकरा जाती हैं।

आए दिन राष्ट्रीय राजमार्ग, बाईपास, फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर सड़क किनारे ऐसे दुर्घटनाग्रस्त वाहन देखने को मिलते हैं।



हालांकि, यातायात पुलिस की ओर से तय गति सीमा से अधिक तेज वाहन चलाने वालों के चालान किए जाने के बावजूद दुर्घटनाओं पर कोई लगाम नहीं लग रही है। यातायात पुलिस की ओर से फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों के पास चार लोकेशन भेजी गई हैं।

इनमें पाली चौक, मेवला महाराजपुर चौक, कैली बाईपास और राष्ट्रीय राजमार्ग शामिल है। बाईपास और राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रवेश और निकासी पाइंट पर कैमरे लगाए जाएंगे। इन सभी कैमरों की निगरानी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से की जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago