हरियाणा के कई खिलाड़ी तो भाग ले रहे हैं ओलंपिक में, लेकिन इस जिले का नहीं है कोई भी खिलाड़ी

जब भी कोई खिलाड़ी किसी भी खेल के लिए हिस्सा लेता है, तो वह जी तोड़ मेहनत से हर खेल जीतने की कोशिश करता है। खिलाड़ी कोशिश करता है कि उसके देश का नाम हमेशा रोशन और हमेशा ऊपर रहे।

हर खिलाड़ी दिन रात एक कर अपना और अपने परिवार के साथ ही साथ अपने देश का भी नाम ऊंचा करने में जुड़ जाते हैं।

हरियाणा के कई खिलाड़ी तो भाग ले रहे हैं ओलंपिक में, लेकिन इस जिले का नहीं है कोई भी खिलाड़ी

इसी के चलते टोक्यो ओलंपिक्स में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस की शुरुआत कर दी है। जापान में होने वाले ओलंपिक 2021 में अब ज्यादा समय नहीं रहा है। जापान की राजधानी टोक्यो में 23 जुलाई 2021 से शुरू ओलंपिक 8 अगस्त 2021 तक खेल आयोजित किए जाएंगे।

इसमें खुशी की बात यह है कि हरियाणा के 19 खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक की टिकट प्राप्त हुई हैं। लेकिन बुरी बात यह है कि इस ओलंपिक में फरीदाबाद जिले का कोई भी खिलाड़ी भाग नहीं ले रहा है। खिलाड़ी किसी भी देश का यह किसी भी राज्य का हो वह नेशनल व इंटरनेशनल स्तर पर भाग लेने के लिए कड़ी मेहनत करता है।

लेकिन अगर किसी खिलाड़ी का सपना टूट जाता है। तो उसको अगले साल का इंतज़ार करना पड़ता है। खिलाड़ियों ने दिन रात एक करके हरियाणा को ऊपर लाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 19 खिलाड़ी ओलंपिक में होने वाली रेसलिंग, बॉक्सिंग, एथलेटिक और शूटिंग में भाग ले रहे हैं।

बॉक्सिंग में भिवानी से विकास कृष्ण, मनीष कौशिक और पूजा रानी व रोहतक से मनीष भाग लेंगे। शूटर खिलाड़ी अभिषेक वर्मा, यशस्विनी सिंह देशवाल सुंदर, मनु भाकर, यमुनानगर के संजीव राजपूत, चरखी से विनेश फोगाट, जींद के अंशु दीपक पुनिया, सोनीपत के सुमन व रवि कुमार, रोहतक की सीमा, बजरंग, राहुल, महेंद्रगढ़ के संदीप व पानीपत के नीरज विभिन्न खेल में ओलंपिक में भाग ले रहे हैं।

इन सभी के नाम सुनकर एक गर्व की बात होती है कि हमारे हरियाणा को इन लोगों की वजह से ऊपर उठने का मौका मिलता है और ऐसे और खिलाड़ी हमारे देश का नाम रोशन करते हैं।हरियाणा के लिए ओलंपिक बहुत ही जरूरी ओलंपिक है।

इसलिए यह सारे खिलाड़ी मिलकर दिन रात एक करके मेहनत कर रहे हैं। लेकिन इन खिलाड़ियों में फरीदाबाद का कोई भी खिलाड़ी भाग नहीं ले रहा है पैसे तो खिलाड़ी देश का नाम रोशन करते हैं, लेकिन जिले का होता है। उस जिले का नाम व अपने परिवार का नाम भी रोशन करता है। लेकिन इसमें किसी भी खिलाड़ी का नाम नहीं है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago