स्पेशल रेलवे प्रोजेक्ट में घोटाला करना अधिकारी को पड़ गया भारी, यह अधिकारी हो गए निलंबित

हरियाणा सरकार ने स्पेशल रेलवे प्रोजेक्ट वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पलवल में भूमि अधिग्रहण के दौरान अनियमितताओं के चलते अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। जिसमें कार्यवाही करते हुए जिले के एसडीएम अधिकारी कवर सिंह को निलंबित कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने इस परियोजना के भूमि अधिग्रहण के दौरान अनिमितताओं के तहत एसडीएम, तहसीलदार, रजिस्ट्री क्लर्क व पटवारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के अलावा एफआईआर दर्ज करने के आदेश भी दिए हैं।

स्पेशल रेलवे प्रोजेक्ट में घोटाला करना अधिकारी को पड़ गया भारी, यह अधिकारी हो गए निलंबित

मुख्यमंत्री ने इस कार्रवाई को करने के लिए अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। फरीदाबाद के मंडल आयुक्त द्वारा इस मामले की पूरी जांच करने के बाद रिपोर्ट राज्य सरकार सौंपी। जिसमें इन अनियमितताओं के बारे में बताया गया। आदेशों में कंवर सिंह को निलंबित करने व अंडर रूल 7 की चार्जशीट दाखिल करने के भी आदेश दिए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार एचसीएस जितेंद्र कुमार व डॉ. नरेश के विरुद्ध भी स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए गए हैं, जबकि अन्य के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए कहा गया है। जबकि डाटा एंट्री ऑपरेटर की सेवा व अन्य आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाओं को डिसएंगेज करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

दरअसल, रेलवे अधिनियम 1989 की धारा 20 ए के तहत दिसंबर 2018 को जमीन अधिग्रहण की सूचना जारी की गई। जिसके बाद आर्डर को करीब 6 महीने तक दबाए रखा और तहसीलदार को नहीं भेजा गया। इस बीच 2 क्लर्क व 7 पटवारियों ने अपने परिचितों के नाम पर भूमि के छोटे-छोटे टुकड़े खरीदें। एसडीएम कंवर सिंह ने खरीदारों को लाभ पहुंचाने के लिए अवॉर्ड घोषित किया। नियम अनुसार मुआवजा राशि के मुकाबले अवॉर्ड 26 करोड़ 41 लाख रुपए अधिक तय किया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago