Categories: Politics

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज दो अलग अलग समीक्षा बैठकों में दिए आदेश पूरे होंगे अटके काम

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज दो अलग अलग समीक्षा बैठकों में प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश दिए की वे जल्द से जल्द मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा की गई घोषणा के अलावा अन्य अधूरे पड़े हुए विकास कार्यों को जल्द पूरा करें। जिसका ब्यौरा अगली मीटिंग में लिया जाएगा।

 बता दे कि आज हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने पहले बल्लभगढ़ की एसडीएम आईएएस अपराजिता ,तहसीलदार व बल्लबगढ़ के पटवारियों के साथ बल्लबगढ़ के सिविल रेस्ट हाउस में बैठक की जिसमें शहर के अंदर विभिन्न प्रकार के चल रहे कार्यों पर निगरानी रखने के साथ साथ सरकारी जमीनों  पर अवैध कब्जों को लेकर समीक्षा की गई ।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज दो अलग अलग समीक्षा बैठकों में दिए आदेश पूरे होंगे अटके काम

इस बैठक के नगर निगम के सीनियर आर्केटेक्ट भूपेंद्र ढिल्लों, नायब तहसीलदार कन्हैया लाल सहित पटवारी मौजूद रहे। इसके अलावा नगर निगम मुख्यालय में नगर निगम कमिश्नर गरिमा मित्तल व संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर बल्लभगढ़ के अंदर मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों को लेकर समीक्षा की गई वहीं अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं

कि जल्द ही इन चले हुए विकास कार्यों को पूरा किया जाए । इन कार्यो में मुख्य रूप से बल्लबगढ़ के आडोटोरियम, सेक्टर 22 के इनडोर स्टेडियम और हाडवेयर चौक से सेक्टर 22 शमशान घाट रोड के अलावा नालों की सफाई ,मोहना रोड के साथ नाले के निर्माण का कार्य, सेक्टर 22, मुजेसर एरिया में पीने के पानी की सप्लाई,बनिया बाड़ा की गलियों का निर्माण कार्य मुख्य विषय रहे।

परिवहन मंत्री ने कहा कि जब यह कार्य पूरे होंगे, उसके बाद ही अन्य योजनाओं पर विचार किया जाएगा। परिवहन मंन्त्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ का विकास कराना ही उनकी पहली प्राथमिकता है। जिसके लिए किसी भी प्रकार की प्रशासनिक ढील बर्दास्त नही की जाएगी।

मंत्री ने इस मौके पर अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वे सरकारी जमीनों पर कब्जे न होने दे।इस मीटिंग में निगम के मुख्य अभियंता रवि शर्मा,चीफ इंजीनियर रामजीलाल के अलावा अधीक्षण अभियंता मदनलाल और एसडीओ  मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago