Categories: Faridabad

डोर टू डोर कचरा उठाने के लिए फरीदाबाद शहर के इन वार्डो मे दौड़ेंगे अब ई रिक्शा

फरीदाबाद को साफ सुथरा और कचरा मुक्त बनाने के लिए निगम द्वारा ई रिक्शा के जरिए डोर टू डोर कूड़ा उठाने की शुरुआत की जा रही है जिसके चलते डबुआ में मौजूद इकोग्रीन के प्लांट से निकलकर कूड़ा एकत्रित करने वाले 24 ई रिक्शा फरीदाबाद की अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले 24 वार्डो से कचरा उठाने की शुरुआत करेगे।

यह ई रिक्शा फरीदाबाद नगर निगम को इंडियन ऑयल द्वारा दान में दिए गए हैं फिलहाल नगर निगम को 24 ई रिक्शा प्राप्त हुए हैं। जो शहर के 24 अलग-अलग वार्डो से कचरा एकत्रित करेंगे और अगले चरण में 16 अन्य ई-रिक्शा नगर निगम को उपलब्ध कराए जाएंगे जो अन्य वार्ड से भी घर घर जाकर कचरा एकत्रित करने का कार्य करेंगे।

डोर टू डोर कचरा उठाने के लिए फरीदाबाद शहर के इन वार्डो मे दौड़ेंगे अब ई रिक्शा

फिलहाल ई रिक्शा के जरिए डोर टू डोर कचरा उठाने की शुरुआत बल्लभगढ़ विधानसभा के वॉर्ड नंबर 38, 35, 4, 36, 1, एनआईटी विधानसभा के वार्ड 5, 6, 7, 8, 9, ओल्ड फरीदाबाद विधानसभा के वार्ड 29, 30, 31, 13, 34, तिगांव विधानसभा के वार्ड 22, 23, 24, 25 और बडखल विधानसभा के वार्ड 11, 20, 19, 14, 17 में की गई है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल फरीदाबाद से घर-घर जाकर डोर टू डोर कचरा उठाने का कार्य इको ग्रीन कंपनी कर रही है। जिसके चलते रोजाना इको ग्रीन की गाडियां फरीदाबाद के सभी वार्डो से घर घर जाकर कचरा एकत्रित करती है। लेकिन फरीदाबाद के लगभग सभी वार्डों में कई इलाके ऐसे हैं जहां पर बेहद पतली और संकरी गलियां है जिनमें इकोग्रीन के कचरा उठाने वाले वाहन नहीं जा सकते हैं।

इसलिए उन इलाकों से भी डोर टू डोर कचरा उठाने के लिए नगर निगम कोई ये ई रिक्शा दी गई है ताकि फरीदाबाद के प्रत्येक क्षेत्र को और अधिक साफ सुथरा और कचरा मुक्त बनाया जा सके और फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने में भी इससे मदद मिले। जल्द ही ये ई रिक्शा फरीदाबाद के अलग अलग वार्डो से कचरा उठाना शुरू कर देंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago