फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त ओपी सिंह के दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच 56 की टीम ने वाहन चोरी के आरोप में आरोपी बिजेंद्र उर्फ कालू को गिरफ्तार किया है।
आरोपी बिजेंद्र उर्फ कालू राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला है जिसके खिलाफ वाहन चोरी के दो मुकदमे दर्ज हैं।

आरोपी के कब्जे से दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सहायता से आरोपी को फरीदाबाद से काबू किया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है और नशे की पूर्ति व जेब खर्ची के लिए मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…