Categories: FaridabadHealth

महामारी का दौर हुआ कम, तो मरीज़ों की सुविधा के लिए शुरू की यह सेवा

पिछले 1 महीने से पिछले 1 महीने से महामारी का दौर बढ़ता जा रहा था। जिसके चलते कुछ सुविधाएं मरीजों के लिए पूर्ण रुप से बंद कर दी गई थी ।ताकि वह महामारी के द्वार में घर से बाहर बेवजह ना निकले।

लेकिन जैसे-जैसे महामारी का दौर कम होता जा रहा है, वैसे वैसे मरीजों की जो सुविधाएं बंद की गई थी। उसको दोबारा से सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है। जिले का एकमात्र सरकारी बीके अस्पताल में ओपीडी की सेवाएं 9:00 बजे से 11:00 बजे तक की हुई थी।

महामारी का दौर हुआ कम, तो मरीज़ों की सुविधा के लिए शुरू की यह सेवा

लेकिन अभी यह सेवाएं सुबह 8:00 बजे से लेकर दोपहर के 2:00 बजे तक सुचारू रूप से चलेगी। बीके अस्पताल के आरएमओ डॉक्टर रोहित गौर ने बताया कि महामारी के दौर में बीके अस्पताल की ओपीडी की सेवाएं मात्र 2 घंटे के लिए चलाई हुई थी।

लेकिन उसके बाद ईसंजीवनी के माध्यम से मरीज वीडियो कॉलिंग करके डॉक्टर से उपचार ले सकते थे। लेकिन मंगलवार यानी 8 जून से यह ओपीडी का समय पूर्ण रूप से 8:00 से 2:00 कर दिया गया है। यानी अब सुचारू रूप से उसी समय चलेगी जिस समय पहले चला करती थी।

उन्होंने बताया कि समय तो बदल गया है, लेकिन अगर कोई मरीज ईसंजीवनी के माध्यम से डॉक्टर से उपचार चाहता है या विचार विमर्श करना जाता है। तो वह अभी भी कर सकता है। अभी ईसंजीवनी की सेवाएं बंद नहीं की गई है।

ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के डॉ एके पांडे ने बताया कि उनके अस्पताल में जो ओपीडी सेवाएं हैं आंशिक रूप से शुरू की गई है। यानी जो महत्वपूर्ण सेवाएं हैं जैसे कि बाल रोग विशेषज्ञ व गर्भवती महिलाओं की महत्वपूर्ण सेवाओं शुरू कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि अभी ओपीडी की सभी सेवाओं को शुरू करने के आदेश निदेशालय की ओर से नहीं आए हैं। जैसे ही आदेश उनको मिल जाएंगे वह ओपीडी की सेवाओं को शुरू कर देंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago