Categories: FaridabadIndia

लॉकडाउन के हर नियमों की जा रही है पालना, समय सीमा बढ़ने पर दुकानदार हुए खुश

महामारी के चलते लॉकडाउन की पांचवी किस्त लोगों तक पहुंच गई है यानी सुरक्षित हरियाणा की पांचवी किस्त जो कि 7:00 जून से लेकर 14 जून तक बढ़ाई गई है। उसमें दुकानदारों के साथ-साथ मॉल को भी काफी छूट दी गई है।

जहां पहले दुकानदारों का समय सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर के 3:00 बजे था। वह अब उनका समय सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम के 6:00 बजे तक कर दिया गया है।

लॉकडाउन के हर नियमों की जा रही है पालना, समय सीमा बढ़ने पर दुकानदार हुए खुश

अगर हम बात करें तो मॉल का समय 10:00 से 6:00 था जो कि अब 10:00 से 8:00 कर दिया गया है। जिससे दुकानदारों के साथ-साथ मॉल के दुकानदारों को भी काफी खुशी हुई है।

जहां एक और मॉल के दुकानदार समय सीमा बढ़ने से काफी खुश हैं। वहीं लॉकडाउन के हर नियम की पालना भी की जा रही है। सेक्टर 20 बी स्थित एल्डकॉ स्टेशन 1 में अगर कोई कस्टमर या फिर यूं कहें लोग घूमने के लिए जाते हैं। तो उनको हर नियम का पालन करना पड़ेगा। क्योंकि मॉल के अंदर जाने से पहले उनको अपने आपको सेंटेंस करना होगा।

साथ ही उनका टेंपरेचर व उनकी जो एंट्री है जिसमें नाम पता व फोन नंबर उनको दर्ज करानी होगी।उसके बाद ही वह मॉल के अंदर प्रवेश कर सकते हैं। मॉल के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर मनीष ने बताया कि सरकार के द्वारा जो महामारी को लेकर गाइडलाइंस जारी की है। उसको वह पूर्ण रुप से पालन कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मॉल के दोनों गेट पर सैनिटाइजेशन मशीन, टेंपरेचर चेक व मास्क और उनकी एंट्री होने के बाद ही मॉल के अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। इसको लेकर सिक्योरिटी गार्ड को पूरी ट्रेनिंग दी गई है। साथ ही अगर कोई व्यक्ति मास्क भूल जाता है तो उसको वापस भेज दिया जाता है या फिर कहा जाता है कि पहले वह बाहर बनी दुकानों से मास्क खरीद कर आए और उसके बाद ही मॉल में एंट्री करें।

उन्होंने बताया कि हर व्यक्ति मॉल में मात्र 20 से 25 मिनट ही रुकता है। मॉल में जितने भी खाने पीने की दुकान है। सिस्टम के जरिए लोगों को खाना प्रोवाइड कर रही है। उनका सीटिंग सिस्टम जो है वह भी बंद है। इसके अलावा मॉल में जितने भी कर्मचारी काम करते 50% से हर रोज आ रहे हैं। लेकिन उनको सैलरी पूरी महीने की दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि मॉल में बनी दुकानों से मेंटेनेंस चार्ज के तौर पर ₹21 स्क्वायर फीट जाता है। लेकिन महामारी के द्वार के चलते पिछले साल से लेकर अब तक उसको घटाकर ₹15 स्क्वायर फिट कर दिया है। जिससे मॉल के दुकानदार काफी खुश है। मनीष ने बताया कि उनके द्वारा किसी प्रकार की कोई भी नियम की अवहेलना नहीं की जा रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago