Categories: Uncategorized

माता वैष्णों देवी मंदिर में लगी भीषण आग, लपटों और काले धुंए का लगा अम्बार

कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर मैं आज शाम करीब 4:30 बजे आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग माता वैष्णो देवी की गुफा से मात्र 100 मीटर की दूरी पर लगी। कालिका भवन के काउंटर नंबर 2 के पास यह आग लगी। यह वही स्थान है जहाँ माता के लिए चढ़ावा रखा जाता है व पैसो की गिनती की जाती है। इस घटना में कैश काउंटर जलकर पूरी तरह से राख हो गया।

माता वैष्णों देवी मंदिर में लगी भीषण आग, लपटों और काले धुंए का लगा अम्बार

हालांकि बताया जा रहा है कि किसी भी तरह की जान माल की हानि नहीं हुई है।जहां संपत्ति का भारी मात्रा में नुकसान हुआ है वही दो लोगों को मामूली चोटें लगने की खबर सामने आई है। शाम को करीब 4:30 बजे सीआरपीएफ के एक जवान ने इसके बारे में श्राइन बोर्ड को चेतावनी दी कि परिसर में आग लग गई है।

इसके बाद श्राइन बोर्ड ने तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए कार्यवाही शुरू कर दी।बताया जा रहा है कि दमकल विभाग की गाड़ियां लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं श्राइन बोर्ड के सीओ ने बताया कि किसी भी तरह की जान माल की हानि नहीं हुई है व जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने यह अंदेशा जताया कि वीआईपी गेट के पास शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी हो सकती है ।

आग इतनी तेज थी कि कई किलोमीटर दूर से ही उसकी लपटें दिखाई दे रही थी और अब दमकल विभाग की गाड़ियां लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।घटना के बाद फिलहाल यात्रा को रोक दिया गया है और इस पर काबू पाए जाने के बाद यात्रा को फिर से शुरू कर दिया जाएगा।

आपको बता दें मई के महीने में जहां 500 यात्री पहुंचते थे वही अब 6000-7000 श्रद्धालु रोज माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं।देखने वाली बात यह है कि कटरा जाने वाली कई ट्रेनें रद्द होने के बावजूद भी लोग अपने निजी साधनों से माता वैष्णो देवी की यात्रा करने के लिए जा रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago