Categories: Featured

कभी लगाते थे ऑफिस में पोंछा, फीस भरने के लिए अंडे की रेडी भी लगाई, आज कड़ी मेहनत से बने IAS

समय बदलते ज़रा भी वक्त नहीं लगता है। आपको बुरे वक्त में बस कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। “मेहनत का फल और समस्या का हल देर से ही सही पर मिलता ज़रूर है” इस कहावत को सच कर दिखाया बिहार के रहने वाले मनोज कुमार रॉय ने। अंडे और सब्ज़ी की रेहड़ी लगा कर गुज़ारा करने वाले मनोज ने अपनी कड़ी मेहनत और ना हारने के जज़्बे के साथ ही अपने पाँचवे प्रयास में UPSC सिविल सेवा की परीक्षा पास की।

मनोज ने अपने लक्ष्य के रास्तें में आनेवाली सभी बाधाओं का डटकर सामना किया और अंततः अपनी मंजिल तक पहुंच ही गए। उनका यह सफर बेहद चुनौतीपूर्ण रहा परन्तु दोस्तों द्वारा समय पर दी गयी अच्छी सलाह ने उन्हें यह कामयाबी दिलाई है।

कभी लगाते थे ऑफिस में पोंछा, फीस भरने के लिए अंडे की रेडी भी लगाई, आज कड़ी मेहनत से बने IAS

किसी भी इंसान को सफलता के लिए कड़ी मेहनत के साथ सबकुछ हासिल करने की राह पर निकलना पड़ता है। मनोज कुमार बिहार के सुपौल के रहने वाले हैं। जब वह स्कूल में थे तो उनके घर पर उन्हें अक्सर यही बताया जाता था कि पैसा कमाना शिक्षित होने से ज़्यादा ज़रूरी है और इसलिए उन्हें पैसा कमाने पर ध्यान देना चाहिए ना की पढ़ने पर। इसी सोच के साथ मनोज 12वीं की पढ़ाई पूरी कर नौकरी की तलाश में बिहार से दिल्ली आए।

आपका हौसला बुलंद होना चाहिए मुकाम तो मिल ही जाता है। इंसान को कभी हार नहीं माननी चाहिए। इसी बात को चरितार्थ करती है इनकी कहानी। 1996 में मनोज सुपौल से दिल्ली आए। गाँव से बड़े शहर में रहने का बदलाव मनोज के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा पर फिर भी उन्होंने इस उम्मीद में यहाँ रहने का फैसला किया कि चीजें समय के साथ सही होंगी। नौकरी पाने की कोशिश में असफल होने के बाद उन्होंने अपना हौसला नहीं टूटने दिया और एक अंडे और सब्जी की रेहड़ी खोलने का फैसला किया।

आपको एकाग्रता के साथ लक्ष्य तक पहुंचना होता है। यह मायने नहीं रखता कि आप कहां से आते हैं। यूपीएससी की परीक्षा पास करने वाले तमाम कैंडिडेट्स की कहानी काफी प्रेरणादायक होती है। मनोज ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में राशन पहुंचाने का काम करना भी शुरू किया। मनोज बताते हैं की उनके दोस्त ने सुझाव दिया कि वह यूपीएससी की परीक्षा दें। उनका कहना है की “ईमानदारी से मैं आगे पढ़ना चाहता था लेकिन मेरे पास वित्तीय संसाधन नहीं थे। लेकिन उन्होंने सफलता हासिल की।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago