Categories: FaridabadPublic Issue

7 दिनों से इस गांव में नहीं आ रही बिजली, तो लोगों ने खुद ही बिजली कट से निजात पाने का ढूंढा तरीका, जानिए क्या

जहां एक और लोगों को चिलचिलाती गर्मी परेशान कर रही है। वही गर्मी में बिजली कट से भी लोग काफी परेशान हो रहे हैं। जिसकी वजह से वह घंटों बिजली की शिकायत करते रहते हैं। लेकिन उसके बावजूद भी उनकी शिकायत पर किसी प्रकार का कोई अमल नहीं होता है और उनको गर्मी में ही दिन व रात बिताना मजबूरी बन गया है।

ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद जिले के गांव बुढ़ाना का आया है। जिसमें पिछले 7 दिनों से एक मोहल्ले में बिजली नहीं आ रही है। इसकी वजह से उस मोहल्ले में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

7 दिनों से इस गांव में नहीं आ रही बिजली, तो लोगों ने खुद ही बिजली कट से निजात पाने का ढूंढा तरीका, जानिए क्या

पीने के पानी की सुविधा नहीं हो रही है। वह आस-पड़ोस से पानी भरकर अपने घर का गुजर बसर कर रहे हैं। गांव बुढ़ाना के रहने वाले दिनेश ने बताया कि कुछ दिन पहले या यूं कहें कि 7 दिन पहले गांव बुढ़ाना के एक मोहल्ले की केबल लाइन टूट गई थी।

जिसके चलते उन्होंने इस शिकायत को जे ई  से लेकर एसडीओ व एमएलए तक की। लेकिन 7 दिन बीत जाने के बाद भी उस केबल को जोड़ा नहीं गया। जिसकी वजह से उस मोहल्ले में रहने वाले करीब 50-60 घरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

गर्मी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और ऊपर से बिजली कट चल रहे हैं। जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि जे ई,  एसडीओ और एमएलए से  शिकायत करने के बाद भी कोई गौर नहीं फरमाया।

तो लोगों ने खुद ही केबल को जोड़ने के लिए निर्णय लिया और केबल को जोड़ लिया गया। लेकिन उस केबल से 1 फेस की बिजली आ रही है। जिससे लोगों को कुछ राहत तो मिली है। लेकिन पूर्ण रूप से राहत नहीं मिली है।

हर जगह है बिजली कट

वैसे तो बिजली विभाग के द्वारा गर्मी शुरू होने से पहले ही सभी फाल्ट को ठीक कर लिया जाता है। जिससे कि गर्मी के दिनों में आम जनता को बिजली कट से परेशानी का सामना ना करना पड़े।

लेकिन उसके बावजूद भी हर रोज किसी न किसी सेक्टर में या फिर यूं कहें किसी ना किसी मोहल्ले में या कॉलोनी में मेंटेनेंस के नाम पर घंटों कट लगाए जाते हैं। जिससे वहां रहने वाले लोगों को गर्मी से बुरा हाल हो जाता है। कहने को तो 1 घंटे के लिए कट लगाते हैं। लेकिन 1 घंटा बीत जाने के बाद भी उस एरिया में बिजली नहीं आती है।

जिसके बाद लोग यहीं से जे ई व एसडीओ को फ़ोन करके उसकी कंप्लेंट करते हैं और वह उनकी कंप्लेंट सुनने के बाद भी किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं करते हैं। जिसकी वजह से लोग गर्मी में दिन व रात व्यतीत करने को मजबूर होL रहे हैं।

आज रहेगा इन जगहों पर कट

बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 10 जून यानी गुरुवार को जिले की इन जगहों पर जनरल मेंटेनेंस और रिप्लेसमेंट के चलते 2 से 3 घंटे तक बिजली कट रहेगा। 10 जून को सुबह 9:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक के एल जी, एसआरएस सेक्टर 88, एसआरएस रॉयल हिल्स सेक्टर 87, एसएन रियल टावर ओमेक्स व सेक्टर 84 रेजिडेंसी में 3 घंटे तक बिजली कट लगाया जाएगा। यह बिजली का ट्रांसफार्मर को रिप्लेस करने के लिए लगाया जा रहा है वही सुबह 7:00 लेकर 9:00 बजे तक सोहना रोड और सुभाष कॉलोनी में जनरल मेंटेनेंस के चलते 2 घंटे बिजली कट लगाया जाएगा। यह जानकारी बिजली विभाग के द्वारा ईमेल करके दी गई है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago