Categories: FaridabadGovernment

नियमों का उल्लंघन करने वाले हो जाये सावधान, फरीदाबाद पर नज़र रखेगी पुलिस की तीसरी आंख

फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए अभी 500 और उच्च क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे प्रमुख चौराहों पर लगाए जायेंगे। अभी पूरे शहर में लगभग एक हजार कैमरे लगाए जा चुके है। इन कैमरों की मदद से पूरे शहर पर निगरानी रखी जा रही है।

ये बातें स्मार्ट सिटी लिमिटेड की सीईओ डॉ. गरिमा मित्तल ने राजस्व एवं आपदा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल के साथ बैठक में साझा की। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में बैठकर फरीदाबाद में किए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की।

नियमों का उल्लंघन करने वाले हो जाये सावधान, फरीदाबाद पर नज़र रखेगी पुलिस की तीसरी आंख

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ऐसी व्यवस्था विकसित की जाए कि अगर कोई व्यक्ति किसी चौराहे पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता है तो चौराहे पर पहुंचने से पहले उसके पास चालान की प्रति पहुंच जाए।

ऐसा करने से समय की बचत होगी और लोग नियमों का उल्लंघन करने से बचेंगे। वहीं दूसरी ओर चाचा चौधरी और साबू कॉमिक्स की मदद से स्मार्ट सिटी अपने द्वारा किए जाने वाले विकास कार्यों को सीधे जनता तक पहुंचायेगी।

शहर में लगेगी पांच सौ तीसरी आंख

अतिरिक्त मुख्य सचिव की बैठक में स्मार्ट सिटी की सीईओ डॉ. गरिमा मित्तल ने कहा कि अभी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से पूरे शहर पर नजर रखी जा रही है। पूरे शहर में लगे हजार कैमरों की मॉनिटरिंग होती रहती है। उनका कहना है कि पांच सौ कैमरे और लगने से शहर के हर कोने पर नज़र रखना आसान हो जाएगा।

इससे कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने में बहुत मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि दर्जनों ऐसे अपराध हुए हैं जिनमें अपराधी को कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की मदद से पकड़ा गया है।

ट्रैफिक ट्रैकिंग की मौजूदा व्यवस्था

स्मार्ट सिटी की सीईओ ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को बताया कि मौजूदा समय में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को कैमरे की मदद से ट्रेस किया जा रहा है। डाटा इकट्ठा करने के बाद इसे पुलिस विभाग के पास भेज दिया जाता है। इसके बाद पुलिस द्वारा संबंधित वाहन चालक को चालान भेज दिया जाता है।

इस पर अतिरिक्त मुख्य सचिव का कहना है कि हमें इस सिस्टम को भी अपडेट करना होगा। ऐसी व्यवस्था विकसित की जाए ताकि उल्लंघन करने वाले का चालान अगले चौराहे पर पहुंचने से पहले मिल जाए। ऐसा करने से लोग नियमों का उल्लंघन करने से बचेंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago