Categories: Featured

खेती करने के लिए छोड़ दी सरकारी नौकरी, अब जैविक खेती के जरिए कमा रहे है लाखों रुपए

जब मन कुछ और करना चाहता है तो उसी की तरफ आपका दिमाग भी दौड़ता है। लोग क्लास वन नौकरी हासिल करने के लिए तरह तरह तिकड़म लगाते है। मेहनत करते है। जुगाड़ लगाते है। ताकि सरकारी नौकरी हासिल कर सके। लेकिन कुछ लोग पास आई नौकरी को भी ठोकर मार देते है। यूपी के बुंदेलखंड के बांदा में रहने वाले प्रेम सिंह पेश से किसान है। इस किसान ने खेती के लिए अपनी क्लास वन नौकरी को भी ठोकर मार दी।

मेहनत का फल मिलता ज़रूर है। आप तत्परता से अगर काम करते हैं तो कोई भी आपकी मेहनत का फल आपसे नहीं ले सकता है। किसानी करने से पहले वह पीसीएस क्वालीफाई कर चुके थे। उन्होंने नौकरी में जाने से बेहतर खेती करना समझा। अब उन्होंने खेती को क्यो अपनाया तो इसके पीछे राज है कि उनका कहना था कि खेती करके वह लाखों लोगों की सेवा कर सकते है। जबकि अपनी नौकरी में वह ऐसा नहीं कर सकते।

खेती करने के लिए छोड़ दी सरकारी नौकरी, अब जैविक खेती के जरिए कमा रहे है लाखों रुपए

हमारे देश में अब यह सोच समाप्त होने लगी है कि खेती – बाड़ी बस नुकसान का सौदा है। यह एक पॉजिटिव बात है। पे्रम सिंह के अनुसार उनकी खेती से 20 लाख रुपए साल की कमाई है। किसानी से पहले वह पीसीएस क्वालीफाई कर चुके थे। लेकिन उन्होंने नौकरी में जाने से बेहतर खेती करना ही समझा। पिछले 30 साल से खेती कर रहे है।

आपका हौसला सबसे बड़ी तलवार है आपकी। आप अगर कुछ ठान लें तो सबकुछ हासिल कर सकते हैं। खेती के जरिए वह तरह तरह की फसल उगाते है। जिनमें कई फलों की खेती भी शािमल है। बड़ाखेर गांव के रहने वाले प्रेमसिंह ने जब पीसीएस पास किया था तो उनकी सलाना कमाई 2 से ढाई लाख रुपए थी। शुरु में कुछ वर्षों में उन्होंने अपनी सलाना कमाई ट्रैक्टर ट्यूबवेल और खाद में खर्च कर दी। इसके बाद उन्होंने इंटीग्रेटेड खेती पर जोर दिया।

खेती में मोटा मुनाफा किसान कमाने लगे हैं। अब देश का युवा भी खेती – किसानी की तरफ बढ़ने लगा है। प्रेम सिंह बताते है कि उनके पास तीन हजार से अधिक लोग खेती किसानी के गुण सिखने के लिए आते है। यहां तक की उनके पास आस्ट्रेलिया, लंदन सहित 18 देशों के लोग खेती के गुर सीखने के लिए आते है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी ने मनाया 78 वा स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ पर "अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी" द्वारा आजादी के गर्व का…

3 weeks ago

हरियाणवी छोरो ने विदेशी धरती पर किया भारत का नाम रोशन, हॉकी में आया मेडल

पेरिस ओलंपिक गेम्स में भारत अपना परचम लहराता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में…

1 month ago

फरीदाबाद विधानसभा 89 में नारकीय जीवन जी रहे है लोग : सुमित गौड़

कांग्रेसी नेता ने हनुमान नगर की गली में जाकर लिया समस्याओं का जायजाफरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद…

1 month ago

बीजेपी और जेजेपी छोड़कर करीब 20 नेताओं ने भी थामा कांग्रेस का दामन

फर्जी सर्वे, प्रचारतंत्र और इवेंटबाजी की हवा से फुलाए गए बीजेपी के गुब्बारे की हवा…

1 month ago

गुडग़ांव-फरीदाबाद के लोगों से मिले प्यार का सदैव ऋणी रहूंगा : राजबब्बर

कांग्रेस नेता एवं पूर्व महापौर अशोक अरोड़ा के पुत्र भारत अरोड़ा रविवार को गुडग़ांव से…

1 month ago

फरीदाबाद नगर निगम में 200 करोड़ के घोटाले का जवाब बीजेपी को देना ही होगा – दीपेन्द्र हुड्डा

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अग्रवाल धर्मशाला चावला कालोनी से बस…

1 month ago