Categories: FaridabadHealth

तीसरी लहर से निपटने के लिए तीसरी आंख का लिया जाएगा सहारा

जैसे-जैसे समहामारी की दूसरी लहर कम होती जा रही है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के द्वारा तीसरी लहर की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। क्योंकि दूसरी लहर के दौरान जहां मरीजों को ऑक्सीजन और बेड की कमी से जूझना पड़ रहा था। वहीं तीसरी लहर में किसी चीज की कमी ना हो इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अपनी ओर से तैयारी कर रहा है।

ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के रजिस्ट्रार डॉ एके पांडे ने बताया कि दूसरी लहर ने जहां लोगों को या फिर यूं कहें स्वास्थ्य विभाग को बताया कि ऑक्सीजन और बेड की कितनी कमी है और उस से मरीजों व उनके परिजनों कितनी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

तीसरी लहर से निपटने के लिए तीसरी आंख का लिया जाएगा सहारा

लेकिन तीसरी लहर आने से पहले ही उनका अस्पताल उसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि तीसरी लहर बताया जा रहा है कि बच्चों पर असर करेगी इसीलिए अगर कोई बच्चा तीसरी लहर की चपेट में आता है तो उसके साथ उसका कोई ना कोई परिजन भी अस्पताल में भर्ती होगा।

जिसके लिए उनके द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है उन्होंने बताया कि उनका अस्पताल में करीब 500 बेड का अस्पताल है। इसीलिए तीसरी लहर आने से पहले महामारी की चपेट में आने वाले मरीजों के लिए उनके बेड पर ही सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे और साथ ही एक एलईडी भी लगाई जाएगी।

एलईडी के साथ माइक भी लगाया जाएगा। जिससे मरीज अपने परिजन से दूर होकर भी सामने ऑडियो वीडियो के जरिए बातचीत कर सकता है। वैसे तो मोबाइल का जमाना है। लेकिन इस सीसीटीवी फुटेज और ऑडियो से मरीज की पूरी हालत परिजन बाहर वेटिंग रूम में बैठकर आसानी से देख सकता है।

इसीलिए उनके द्वारा हर बेड सीसीटीवी कैमरा लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि तीसरी लहर आने से पहले यह कार्य पूरा कर दिया जाएगा, ताकि मरीज और परिजन दोनों में से किसी को भी कोई परेशानी ना हो और वह दोनों बिना मिले भी एक दूसरे का सहारा बने रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

6 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

6 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

6 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

6 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

6 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

6 months ago