Categories: Faridabad

नगर निगम की तैयारियां फाइलों में, अभी भी शहर के लोगों को जूझना पड़ रहा है इस समस्या से

गर्मियों का आगाज होते ही जिले में पानी की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है। शहर के अलग- अलग हिस्सों से पीने के पानी की किल्लत की खबरें सामने आती है। निगम के तैयारियों के बावजूद भी पानी की समस्या का कोई ठोस समाधान नही हो पाया है ऐसा ही एक इन दिनों नवादा गांव से देखने को मिल रहा है जहां करीब चार दिन से पानी आया है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी कविता ने बताया कि यहां करीब चार दिनों से पानी नही आया है। पार्षद तथा अधिकारियों से शिकायत के बावजूद भी समस्या का समाधान नही हो पा रहा है। पानी ना आने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नगर निगम की तैयारियां फाइलों में, अभी भी शहर के लोगों को जूझना पड़ रहा है इस समस्या से

एक अन्य स्थानीय निवासी ने बताया कि पानी ना आने के कारण टैंकरों से पानी ख़रीदा जा रहा है। एक तरफ गर्मी और ऊपर से पानी की समस्या से काफी परेशानी बढ़ गई है।

स्थानीय निवासी पूनम ने बताया कि पानी की समस्या से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पिछले चार दिनों से यहाँ पानी की समस्या बनी हुई है, प्रशासन का इस पर कोई ध्यान नही है।

गौरतलब है कि शहर में करीब 60 एमएलडी पानी की कमी प्रतिदिन झेलनी पड़ती है। नगर निगम मानकों के मुताबिक रिहायशी इलाकों में करीब 135 लीटर पानी प्रतिव्यक्ति आपूर्ति किया जाना चाहिए।

ऐसे में 20 लाख की आबादी वाली स्मार्ट सिटी में करीब 270 एमएलडी पानी प्रतिदिन रिहायशी इलाकों में चाहिए। जबकि करीब 90 एमएलडी पानी औद्योगिक इकाईयों, पार्को, निर्माण कार्यों और अन्य वाणिज्यिक संस्थानों में खपत हो जाता है। ऐसे में 360 एमएलडी पानी प्रतिदिन चाहिए जबकि करीब 300 एमएलडी पानी का इंतजाम बामुश्किल हो पाता है।

पेयजल आपूर्ति के लिए छह रेनीवेल परियोजना यमुना किनारे हैं। जहां से करीब 180 एमएलडी पानी प्रतिदिन आपूर्ति होता है। इसके अलावा शहर के विभिन्न इलाकों में करीब 1600 टयूबवेल लगे हैं जो करीब 100 एमएलडी पानी की आपूर्ति को पूरा करती हैं। जबकि करीब 20 एमएलडी पानी की आपूर्ति निजी नलकूपों से होती है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago