Categories: Faridabad

अब कॉमिक किरदार चाचा चौधरी से पहचानी जाएगी स्मार्ट सिटी

फरीदाबाद: स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा पिछले 5 सालों में कई ऐसे काम किए गए जिसके द्वारा शहर के लोगों को काफी फायदा हुआ है। सबसे बड़ा कार्य तो कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का है जिसके जरिए पुलिस पूरे फरीदाबाद पर नजर रख पायेगी और नियमों का पालन ना करने वाले लोगों का आसानी से चालान काट सकेगी। इसके अलावा स्मार्ट रोड बनाने, बड़खल झील को पानी से भरने का कार्य अभी भी चल रहा है।

लोग इन सभी प्रोजेक्ट्स के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते। स्मार्ट सिटी ने अपने इन सभी प्रोजेक्ट्स को जनता तक पहुंचाने के लिए देश में प्रसिद्ध कार्टून चाचा चौधरी और साबू को चुना है।

अब कॉमिक किरदार चाचा चौधरी से पहचानी जाएगी स्मार्ट सिटी

ताकि लोगों को यह प्रोजेक्ट हमेशा याद रहे। कॉमिक्स के लिए एक प्राइवेट एजेंसी से करार भी हुआ है। एजेंसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कार्यों को चाचा चौधरी और साबू की बेहतरीन कहानियों के जरिए लोगों तक पहुंचाएगी। केंद्र सरकार ने भी इसकी काफी सराहना की है।

कॉमिक्स 2 भाषाओं में तैयार होगी

स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया की शुरुआती चरण में कॉमिक्स दो भाषाओं हिंदी और अंग्रेजी में तैयार की जा रही है। इन सभी काॅमिक्स को लोगों तक पहुंचाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रयोग किया जा रहा है। आरडब्ल्यूए, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के सभी ग्रुपों में इसे शेयर किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि कॉमिक्स के माध्यम से यह भी बताया जा रहा है कि ट्रैफिक लाइट और सीसीटीवी का क्या महत्व है? वहीं आसपास के लोगों में एकता कैसी होनी चाहिए? हमें कैसे ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए? शहर को साफ और सुंदर कैसे बनाएं?

फरीदाबाद स्मार्ट सिटी की सीईओ गरिमा मित्तल ने बताया कि चाचा चौधरी की नई कहानियों में फरीदाबाद के सूरजकुंड नीलम चौक सीसीटीवी वेब साइकिल ट्रैक शहर की हरियाली को मुख्य तौर पर दिखाया गया है । स्मार्ट सिटी के बुनियादी ढांचे को इस्तेमाल करने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है, जिससे इसे प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके और सभी शहर वालों के लिए यह फायदेमंद हो।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी का मतलब लोगों अच्छे ड ब्लॉक पार्क देना पानी – सड़क जैसी बुनियादी चीजों को प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाना लोगों की जिंदगी की गुणवत्ता सुधारना है। उन्होंने बताया कि इस कड़ी में सीसीटीवी निगरानी, ग्रीन पार्क का विकास, स्मार्ट पोल्स, स्मार्ट स्ट्रीट लाइट के अलावा बाईसाइकिल राइडर्स को प्रमोट करने के लिए अलग से साइकिल ट्रैक उपलब्ध कराना है जिससे शहर में वाहनों से होने वाले प्रदूषण के स्तर में कमी लाई जा

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago