बेरोज़गारी के चक्रव्यूह को तोड़ने के लिए करने लगा था गाँजे का व्यापार, पुलिस ने लिया हिरासत में

फरीदाबादः- गाँजे का सेवन कर नशे में खुद को धुआं करने में सहयोग करने वाले नशे के सौदागरों पर पुलिस आयुक्तओ पी सिंह ने कड़ी कारर्वाई करने के निर्देश दिए है।

इन्हीं दिशा-निर्देश के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच 85 की टीम ने कार्रवाई करते हुए गाँजा बेचने वाले आरोपी सिकंदर को गाँजा पत्ती की डिलीवरी करते हुए मौके से गिरफ्तार किया।

बेरोज़गारी के चक्रव्यूह को तोड़ने के लिए करने लगा था गाँजे का व्यापार, पुलिस ने लिया हिरासत में

आरोपी एक्टिवा स्कूटी पर सवार था। पुलिस ने स्कूटी रोक कर उससे वाहन के कागजात दिखाने को कहा तो आरोपी घबरा गया। इसके बाद पुलिस टीम को आरोपी पर संदेह हुआ। जब उस स्कूटी की तलाशी ली गई, तो स्कूटी से 2 किलो गाँजा पत्ती बरामद हुई।

क्राइम ब्रांच टीम ने स्कूटी में गाँजे सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध थाना सेक्टर 17 में एनडीपीएस एक्ट के तहत धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लॉकडाउन के कारण कोई नियमित काम नही मिलने के कारण वह इस धंधे मे आया। आरोपी कम समय में अधिक पैसे कमाने के चक्कर में करीब 10 दिन पहले कोसी यूपी से किसी अनजान व्यक्ति से 5 किलो गांजा ₹25000 में खरीद कर लाया था

कुछ गांजा आरोपी ने खुद पी लिया तथा कुछ गांजा फरीदाबाद व पलवल में आने जाने वाले राहगीरों को बेच दिया। आरोपी सिकंदर पलवल से अपनी स्कूटी एक्टिवा में 2 किलो गांजा रखकर पलवल से फरीदाबाद के पल्ला में बेचने के लिए आ रहा था कि अपराध शाखा सेक्टर 85 की टीम ने आरोपी को सेक्टर 17 बाईपास रोड से अवैध गांजा व स्कूटी सहित काबू कर लिया।

आरोपी को पूछताछ पूरी करने के पश्चात् अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago