Categories: Faridabad

शहर में आधारभूत योजनाओं का अभाव, क्या सौगातों से हो पायेगा शहर का विकास ?

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने लघु सचिवालय में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश की 1178 करोड रुपए की लागत से 98 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें फरीदाबाद जिला की करीब 34 करोड़ 25 लाख 44 हजार रुपये की लागत की तीन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया।

अपने संबोधन में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि आज फरीदाबाद जिला की जिन करीब 34 करोड़ 25 लाख 44 हजार रुपये की लागत की तीन विकास परियोजनाओं का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन किया है, उनमें 19 करोड़ 55 लाख 46 हजार रुपये की धनराशि की लागत से स्वर्ण जयंती योजना के तहत स्थापित हुए कस्तूरबा सेवा सदन में बने ऑब्जरवेशन होम, 9 करोड़ 53 लाख 51 हजार रुपये की धनराशि की लागत से सेक्टर-18(ए) में बने नए आईटीआई भवन व 5 करोड़ 16 लाख 47 हजार रुपये की धनराशि की लागत से सिकरोना गांव में बने आईटीआई भवन शामिल है.

शहर में आधारभूत योजनाओं का अभाव, क्या सौगातों से हो पायेगा शहर का विकास ?

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने इस अवसर पर कहा कि सरकार की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में और मुख्यमंत्री मनोहर लाल नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा, चिकित्सा, सड़कों, नहरों तथा विकास के हर क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य पिछले 7 वर्षों से करवाए गए हैं। नया हरियाणा ऐतिहासिक विकास के नाम से जाना जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज वीरवार को प्रदेश के 17 जिलों में 98 विभिन्न विकास परियोजनाओं का लगभग 1170 करोड़ रुपए की धनराशि से उद्घाटन व शिलान्यास किया है।

गौरतलब है कि प्रदेश भर में अन्य जिलों में मिली योजनों के मुकाबले फरीदाबाद की योजनाएं काफी कम है। जिले भर में आधारभूत सुविधाओं का भी अभाव है, ऐसे में लागू की गई योजनाएं जनता के लिए कितनी लाभकारी है , यह सोचने का विषय है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago