Categories: Featured

इस किसान ने की खास खोज, उगाए 6 सेंटीमीटर लंबे खुश्बूदार रसीले अंगूर, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्रकृति हमें बहुत कुछ देती है लेकिन हम उसे हमेशा घाव ही देते आये हैं। इस धरती पर इतने किस्म के फूल और फल मिलते है। जिनका अंदाला लगाना मुश्किल है। अभी तक हमने अंगूरों के छोटे दानों को ही देखा होगा। लेकिन विजय के बागान में ऐसे अंगूर है। जिनकी लंबाई औसत अंगूर से तीन गुणा अधिक है। कहा जाता है, प्रकृति से बड़ा कोई जादूगर नहीं। ऐसा ही एक प्राकृतिक चमत्कार, किसान विजय देसाई के अंगूर के बागान में देखने को मिला।

इनके अंगूरों में एक अलग ही स्वाद है। जो भी इसे खाता है वह खो जाता है। महाराष्ट्र में सांगली के रहने वाले विजय, पिछले 28 साल से अंगूर की खेती से जुड़े हैं। वह अपने बागान में अंगूर की कई किस्में उगाते हैं। लेकिन, साल 2013 में उनके बागानों में एक नई किस्म के अंगूर लगे।

इस किसान ने की खास खोज, उगाए 6 सेंटीमीटर लंबे खुश्बूदार रसीले अंगूर, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरानइस किसान ने की खास खोज, उगाए 6 सेंटीमीटर लंबे खुश्बूदार रसीले अंगूर, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

उनका हमेशा से ही कुछ अलग करने का सपना था। इतने लम्बे अंगूर ऊगा कर उन्होंने कमाल किया है। एक दिन, विजय हमेशा की तरह ही अंगूरों की देख-रेख के लिए बागान में घूम रहे थे। तभी उनकी नज़र, बिल्कुल अलग से दिखने वाले अंगूर के एक गुच्छे पर पड़ी। अपनी लंबाई की वजह से यह गुच्छा, बाकि सब से अलग दिखाई दे रहा था। विजय तुरंत ही इसका कारण जानने में लग गए।

जब उन्होंने उसे देखा तो वह हैरान रह गए। उन्हें भरोसा नहीं हो रहा था। उन्हें लगा कि कहीं इस पौधे में कोई दिक्कत तो नहीं? लेकिन, शुरुआती जाँच के बाद पता चला कि अंगूर की यह बेल, बाकी बेलों जैसी सामान्य ही है। लेकिन, इसमें उगे अंगूर एक नयी किस्म के हैं। विजय बताते हैं, “मैंने 1993 से अंगूर की मानिकचंद, थमसल, तास गणेश जैसी कई किस्में अपने बागान में उगाई हैं। लेकिन, मैंने अंगूरों की इतनी लंबाई पहले कभी नहीं देखी थी।

उनके खेत में हुआ यह चमत्कार आज कई लोगों को मीठा स्वाद दे रहा है। इस अंगूर में अलग ही मीठापन होता है। इसका रस काफी स्वाद होता है। दूर – दूर से लोग इसे खरीदने आते हैं।

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

1 month ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

1 month ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

1 month ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

1 month ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

1 month ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

2 months ago