Categories: Featured

सिर्फ 7 महिलाओं ने मिलकर शुरू किया था लिज्जत पापड़ का कारोबार, आज 1600 करोड़ रुपए का टर्नओवर कर रही कंपनी

जिस दिन लिज्जत का पहला पापड़ बेला गया था, उस दिन शायद किसी ने ये सोचा भी नहीं होगा कि एक दिन यह एक बड़ा उद्योग बनेगा। लिज्जत पापड़ का स्वाद शायद ही देश में कोई ऐसा व्यक्ति हो, जिसने नहीं चखा हो। देश के हर कोने में लिज्जत पापड़ को जाना जाता है। लिज्जत पापड बनाने का काम सात गुजराती महिलाओं ने शुरू किया था। किसी को भी अंदाजा नहीं था कि यह कारोबार इतना अधिक बढ़ जाएगा कि 45 हजार महिलाओं को रोजगार देगा।

किसी भी चीज़ की शरुवात से पहले आपको निरंतर तत्परता से काम करना होता है। अब इस कंपनी का टर्नओवर 1600 करोड़ रुपए में पहुंच चुका है। हर उम्र का व्यक्ति लिज्जत पापड़ को पसंद करता है। किरायने की हर दुकान पर लिज्जत पापड़ नजर आता है।

सिर्फ 7 महिलाओं ने मिलकर शुरू किया था लिज्जत पापड़ का कारोबार, आज 1600 करोड़ रुपए का टर्नओवर कर रही कंपनी

हमारे समाज में औरतों को हमेशा पुरुषों से कम ही आंका जाता है लेकिन जिन महिलाओं ने इस कारोबार को शुरू किया आज वह सभी के लिए प्रेरणा बन गयी हैं। वर्ष 1959 के गर्मियों की बात है। मुंबई के गिरगांव इलाके में लोहान निवास नाम की एक इमारत थी। उसकी छत पर सात गुजराती महिलाएं बैठक के लिए एकत्र हुई। एजेंडा था वह अपने खाली समय का प्रयोग कैसे करे। जिससे उनके घर की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आए।

उस बैठक में देश को एक स्वादिष्ट पापड़ मिलने वाला था और काफी देर विचार विर्मश करने के बाद तय हुआ कि वह अपने घर में पापड़ बनाएगी। इन पापड़ को वह बाजार में जाकर बेचेगी। 80 रुपए कर्ज लेकर पापड़ का सामान लाया गया। महिलाओं के पास पापड़ का सामान लाने के भी पैसे नहीं थे। पापड़ बेेचने में पुरुषोत्तम दामोदर दत्तानी ने उनकी मदद की। सभी महिलाओं ने मिलकर पहले दिन 4 पैकेट पापड़ बनाए।

आज लिज्जत पापड़ के बिना कई घरों में रोटी नहीं बनती है। रोटी के साथ पापड़ का स्वाद सभी को भा गया है। तब उन चार पैकेट गिरगांव के आनंदजी प्रेमजी स्टोर से बेच दिए। पहले दिन एक किलो पापड़ बेचकर 50 पैसे की कमाई हुई। अगले दिन एक रुपए। धीरे धीरे कमाई बढऩी शुरू हो गई। महिलाओं का जुडऩा भी शुरू हो गया। चार महीनों में ही 200 से अधिक महिलाएं जुड़़ गयी थीं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने आयोजित किया ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु दृढ़ संकल्प को मन,वचन व कर्म से निभाते हुए विभिन्न…

3 weeks ago

भाजपा को पूरी ताकत से लाओ, क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम मेरा : ओल्ड फरीदाबाद विधानसभा प्रत्याशी विपुल गोयल

भारतीय जनता पार्टी के फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने…

1 month ago

काॅलोनियों के विकास की फाइल दबा कर बैठ गई भाजपा सरकार: NIT 86 कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा

रविवार को एनआईटी से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा ने जवाहर काॅलोनी डबुआ काॅलोनी मेन रोड…

1 month ago

चुनाव में वोट काटने वालों से रहें सावधान: नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा का गांव फतेपुर तगा पहुंचने…

1 month ago

अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी ने मनाया 78 वा स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ पर "अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी" द्वारा आजादी के गर्व का…

2 months ago

हरियाणवी छोरो ने विदेशी धरती पर किया भारत का नाम रोशन, हॉकी में आया मेडल

पेरिस ओलंपिक गेम्स में भारत अपना परचम लहराता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में…

2 months ago