Categories: Faridabad

इस सोसाइटी के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए लगा रहे हैं अधिकारियों के चक्कर

जब भी हम किसी सोसाइटी में अपने किसी परिजन को देखते हैं, तो हमें ऐसा महसूस होता है कि उसको उस सोसाइटी में सभी मूलभूत सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो रहे होंगे। क्योंकि वह एक पॉश सोसाइटी में रह रहे हैं, लेकिन कई बार उस सोसाइटी में भी गली, मोहल्ले व सेक्टर जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाती है।

जिसकी वजह से सोसाइटी में रहने वाले परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद के नहर पार बीपीटीपी सेक्टर 79 से लेकर सेक्टर 85 बनी सोसाइटी में देखने को मिल रहा है।

इस सोसाइटी के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए लगा रहे हैं अधिकारियों के चक्कर

आरडब्लूए बीपीटीपी पार्कलैंड की प्रधान दीपा सक्सेना ने बताया कि पिछले 4 से 5 दिनों से बिजली नहीं आ रही है या फिर यूं कहें बिजली कट लगाए जा रहे हैं। जिसकी वजह से उन सोसायटी में रहने वाले लोगों को गर्मी के साथ-साथ पानी की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है।

क्योंकि बिजली कट लगने की वजह से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है और उनको पानी की किल्लत हो रही है। जिसकी वजह से कुछ टैंकरों का सहारा भी ले रहे हैं। बिजली की समस्या से जूझ रहे बीपीटीपी एरिया के लोगों के द्वारा बुधवार देर रात थाना खेड़ी कला पहुंचे।

जहां पर उन्होंने एस एच ओ को भी इस समस्या के बारे में अवगत कराया। लेकिन उसके बावजूद भी कोई समाधान नहीं निकला। जिसके बाद शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे बीपीटीपी एरिया में रहने वाले के लोगों के द्वारा डीसी फरीदाबाद और बिजली दक्षिण बिजली वितरण निगम के एससी को इस समस्या को लेकर ज्ञापन दिया गया।

लेकिन दोनों ही अधिकारी किसी मीटिंग में व्यस्त होने की वजह से इन लोगों से नहीं मिल पाए। इसलिए इन लोगों को किसी प्रकार का कोई भी आश्वासन नहीं मिला है।

बीपीटीपी लाइट में रहने वाले रविंद्र ने बताया कि कोई भी उच्च अधिकारी नहीं मिलने की वजह से लोग दोबारा सोमवार को दक्षिण बिजली वितरण विभाग में जाएंगे और इस समस्या का समाधान करवाएंगे। क्योंकि गर्मी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और बिजली के बिजली के बिना उनको काफी परेशानी हो रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago