परिजनों से नाराज़ होकर लड़की भागी कानपुर, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले

फरीदाबादः- मिसिंग पर्सन सेल व थाना सुरजकुंड की पुलिस टीम ने लापता 22 वर्षीय लड़की को तलाश कर उनके परिजनों तक पहुँचाने का सराहनीय कार्य करते हुए एक अहम उपलब्धि हासिल की है।

सुरजकुंड थानाक्षेत्र से लापता एक लड़की के परिजनों ने इसकी शिकायत संबंधित थाने में दी जिसमें उसके परिजनों ने बताया कि उनकी लड़की घर से बिना किसी को कुछ बताये कहीं चली गयी है। काफी खोजबीन करने के बाद भी लड़की के बारे में कहीं-कुछ पता नहीं चला।

परिजनों से नाराज़ होकर लड़की भागी कानपुर, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले

इसके बाद लड़की के लापता होने की शिकायत दर्ज कर उसकी तलाश के प्रयास शुरू कर दिये गए।

पुलिस आयुक्त श्री ओ पी सिंह ने ऐसे मामलों पर तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

थाना सुरजकुंड में मामला दर्ज होते ही लड़की की बरामदगी के लिए पुलिस एक्शन में आई और मिसिंग सेल प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की।

तकनीकी सहायता से लड़की के उत्तरप्रदेश के कानपुर देहात जिले में होने की सूचना प्राप्त हुई।

तत्पश्चात बिना देरी किये ही पुलिस टीम कानपुर देहात के लिए रवाना हो गयी। वहाँ पहुँच कर कड़ी कोशिश के बाद आखिरकार लड़की को सकुशल बरामद कर लिया और अपने साथ पुलिस सुरक्षा में फरीदाबाद ले आयी।

लड़की ने बताया कि मम्मी की डाँट-फटकार से नाराज होकर वह घर से किसी को बिना कुछ बताये चली गई थी।

पुलिस ने लड़की को उनके परिजनों को सौंपते हुए हिदायत दी कि वह अपनी लड़की का ध्यान रखें और उसके साथ सौहार्दपूर्ण ढ़ंग से व्यवहार करें।

लड़की के परिजनों ने पुलिस के इस सहयोगपूर्ण मानवीय व्यवहार के लिए पूरी फरीदाबाद पुलिस और विशेषकर पुलिस आयुक्त श्री ओ पी सिंह का हृदय से आभार जताया।

पुलिस आयुक्त श्री ओ पी सिंह ने टीम द्वारा किये गये सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago