Categories: Politics

ईएसआईसी मेडिकल कालेज एंड हास्पीटल की 184वीं मीटिंग में लिए निर्णय काे बनाया आधार

एनआईटी फरीदाबाद से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने सेक्टर-16 में सनफ्लैग अस्पताल को ईएसआईसी के अधीन सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल बनाने का आग्रह किया है। शर्मा ने इसके लिए केंद्रीय श्रम राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार से मिलकर मांग की है कि वे फरीदाबाद और गुरुग्राम औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिकों के हित में सनफ्लैग अस्पताल तत्काल प्रभाव से हरियाणा सरकार से अधिग्रहीत करने की दिशा में कारगर कदम उठाएं।

शर्मा ने इसके लिए ईएसआई कारपोरेशन के तहत फरीदाबाद में चल रहे ईएसआईसी मेडिकल कालेज एंड हास्पीटल की 184वीं मीटिंग को आधार बनाया है। इस मीटिंग में निर्णय लिया गया था कि ईएसआईसी मेडिकल कालेज एंड हास्पीटल के तहत अब एक सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल भी बनना चाहिए। इसमें हृदय, कैंसर सहित अन्य बड़े रोग का इलाज हो सके। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधीन आ चुके सेक्टर-16 के सनफ्लैग अस्पताल को अधिग्रहीत कर ईएसआईसी को सौंपा जाए। बता दें,

ईएसआईसी मेडिकल कालेज एंड हास्पीटल की 184वीं मीटिंग में लिए निर्णय काे बनाया आधार

ईएसआईसी मेडिकल कालेज एंड हास्पीटल के डीन डाक्टर असीम दास ने ईएसआईसी के महानिदेशक को इस बाबत पत्र भी लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि ईएसआईसी को सनफ्लैग अस्पताल में सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल विकसित करने के लिए हरियाणा सरकार से तत्काल बातचीत करनी चाहिए।

नीरज शर्मा ने श्रम राज्यमंत्री संतोष गंगवार को बताया कि फरीदाबाद और गुरुग्राम औद्योगिक क्षेत्र हैं। अकेले फरीदाबाद में 5.5 लाख श्रमिक ऐसे हैं जो ईएसआईसी की डिस्पेंसरी व हास्पीटल में इलाज कराते हैं मगर जब कभी इन्हें बड़े रोग का इलाज कराना होता है तो निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है। एेसे में ईएसआईसी की तरफ से अपना सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल बनाया जा सकता है।

इसके अलावा नीरज शर्मा ने केंद्रीय राज्यमंत्री को यह भी बताया कि ईएसआईसी मेडिकल कालेज एंड हास्पीटल में कोविड की दूसरी लहर के दौरान बेहतरीन तरीके से इलाज हुअा। इससे यह साबित होता है कि यदि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तारित किया जाए तो उनमें भी अच्छा इलाज हो सकता है।

शर्मा ने मंत्री को यह भी बताया कि ईएसआईसी मेडिकल कालेज फरीदाबाद में कोरोना की दूसरी लहर के निशुल्क इलाज हुआ। जबकि निजी अस्पतालों में इलाज के नाम पर लाखों की लूट की।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago